{"_id":"616dce0d68e534751f0b5cc0","slug":"police-being-vigilant-at-railway-station-with-farmers-agitation-mirzapur-news-vns6179521198","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन लेकर लेकर रेलवे स्टेशन पर चौकस रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन लेकर लेकर रेलवे स्टेशन पर चौकस रही पुलिस
विज्ञापन
रायनपुर सिकिया बाईपास पर धरने पर बैठे किसान
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए सोमवार को रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई थी। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के साथ चुनार, विंध्याचल और अन्य स्टेशन पर सुरक्षा में पुलिस तैनात रही। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की फोर्स तैनात रही। दोपहर में नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह और सीओ सिटी प्रभात राय ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन पर कोई किसान नहीं पहुंचा।
चुनार, किसानों के रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर रेलवे जंक्शन पर पुलिस मौजूद रही। किसी प्रकार का कोई प्रदर्शन आदि किसानों द्वारा नहीं किया गया।
नरायनपुर, किसानो के लिए लाए गये कृषि अध्यादेश के खिलाफ 11 माह से देश भर में आंदोलनरत किसानो व लखीमपुर खीरी घटना के दोषियों, गृह राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने आदि मांगो को लेकर किसानो के संयुक्त मोर्चा ने सिकिया बाइपास त्रिमोहानी पर बैठकर धरना किया। किसानो ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या मे रेल पुलिस डटी रही। धरना सभा के बाद किसानो के संयुक्त मोर्चा ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन पत्र एसडीएम चुनार रोशनी यादव को दिया। इसके पूर्व अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम करने से रोके जाने पर भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज सिह पटेल के नेतृत्व में किसान सिकिया बाइपास त्रिमोहानी पर धरना सभा पर बैठ गए। उधर दुसरी ओर भारतीय किसान के संयुक्त मोर्चा के किसान सिचाई डाक बंगला टेडुआ मे लामबन्द होकर बैनर पोस्टर के साथ नाराबाजी करते हुए रेल चक्का जाम करने जुलूस के साथ चल दिए। साथ ही काफी संख्या में पुलिस साथ चल रही थी। किसानों का जुलूस सिकिया बाइपास त्रिमोहानी पर जैसे ही पहुंचा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर उपस्थित एसडीएम चुनार रोशनी यादव ने आगे बढ़ने से रोक दिया। जुलूस में चल रहे किसानों ने भारतीय किसान सेना के चल रहे धरना सभा में शामिल हो गये। धरना सभा को रामराज सिह पटेल ,प्रहलाद सिह पटेल ,सिद्धनाथ सिह, धर्मेंद्र सिह ,अनिल सिंह पटेल ,विरेंद्र सिह, मुन्ना चौबे ,रतन चौरसिया,सुरेन्द्र सिह, आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता भक्त प्रसाद श्रीवास्तव व संचालन श्रीकांत कुशवाहा ने किया । सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम चुनार रोशनी यादव ,सीओ चुनार रामानन्द राय ,थाना प्रभारी अदलहाट नवीन कुमार तिवारी ,चौकी इंचार्ज नरायनपुर रविकांत मिश्रा , दो ट्रक क्यूआरटी ,एक ट्रक पीएसी बल , महिला पुलिस बल ,अन्य थाना पुलिस मौके पर डटी रही । इस दौरान अनिल सिंह, जगदीश राय, परशुराम मौर्या, गौरीशंकर सिह, अशोक दीक्षित, राणा प्रतिप सिह, लक्ष्मण सिंह ,अवधेश सिंह, स्वामी दयाल आदि रहे।