फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police and SIT investigation is limited to the inquiry

पूछताछ तक ही सिमित है पुलिस और एसआईटी की जांच

Fri, 11 Dec 2020 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police and SIT investigation is limited to the inquiry
मिर्जापुुर। लालगंज बामी गांव के निवासी तिहरा हत्याकांड में पुलिस, क्राइम ब्रांच, एसआईटी, एसटीएफ की जांच सिर्फ पूछताछ तक ही सीमित रह गई है। सारी टीमों ने जंगल की खाक छानने के साथ गांव व आसपास में भी जांच पड़ताल की पर सिर्फ शक के आधार पर थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में भी टीम को कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

बामी गांव निवासी तीन चचेरे भाइयों की एक दिसंबर को नृशंस हत्या कर दी गई थी। उनका शव लहेड़िया बंधी में मिला था। हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस, एसआईटी, एसटीएफ आदि कई टीमें लगी है, पर हत्या का खुलासा करने में सभी नाकाम है। हत्या पुलिस की गले की हड्डी बन गया है। हत्या का खुलासा करने के लिए कोई सुराग हाथ न लगने पर पुलिस पशोपेश में पड़ी है। क्षेत्र ही नहीं जिले और प्रदेश में भी लोग हत्याकांड की गुत्थी न सुलझने पर चिंतित है। परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस के डर से अब गांव में हत्याकांड के बारे में बताने की छोड़िए कोई कुछ बोलने से कतरा रहा है। लोग आपस में हत्याकांड के बारे में बात करने से भी भाग रहे है। उनको डर है कि कहीं पुलिस उनको थाने बुलाकर पूछताछ न करें। वहीं पुलिस हत्याकांड में उस एक क्लू के इंतजार में है, जिससे उसके हत्या का खुलासा करने के लिए दिशा मिल सके। जांच में लगी टीमें बामी , लेहड़ियां आदि गांव व उसके आस-पास के गांव में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed