फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PM to raise the value of the award received

पीएम से पुरस्कार प्राप्त कर बढ़ाएंगी मान

Sat, 16 Apr 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sat, 16 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
PM to raise the value of the award received
सीखड़ की प्रधान रंजना सिंह। - फोटो : mirzapur
निर्मल गांव सीखड़ की ग्राम प्रधान रंजना सिंह जमशेदपुर में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पुरस्कार प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित करेंगी। अपने गांव में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण योजना के तहत पूरे प्रदेश में 26 प्रधानों में उनका चयन किया गया है।
विज्ञापन


आज उनकी इच्छा शक्ति के कारण ही सीखड़ गांव का कायाकल्प हो सका है।


विकास खंड सीखड़ में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मल गांव के तहत खुले में शौच मुक्त बनाने की कवायद चल रही है। जिसके तहत सीखड़ ब्लाक खुले में शौच मुक्त होने के अंतिम पड़ाव पर है। इसी सफलता के लिए सीखड़ ब्लाक की प्रधान रंजना सिंह को राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर 24 अप्रैल को राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार देने की घोषणा हुई है।
विज्ञापन



जिससे सीखड़ ब्लाक के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री द्वारा राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण योजना के तहत गांव के विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों को दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए प्रदेश भर से 26 ग्राम प्रधानों का चयन किया गया है। जिसमें से पूर्वांचल में मिर्जापुर जिले के सीखड़ ब्लाक को ही चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सीखड़ गांव को स्वच्छ करने के लिए शौचालयों से संतृप्त कर दिया है। साथ ही विद्यालय में पानी, शौचालय और गलियों में कूड़ादान, गांव की सभी गलियों खड़ंजा और नालियों को बनवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed