फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Plumber dies under suspicious circumstances, accused of murder

Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में प्लम्बर की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 20 Jul 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Plumber dies under suspicious circumstances, accused of murder
मिर्जापुर/चील्ह। थाना क्षेत्र के मदनपट्टी गांव में एक मकान में कार्य कर रहे प्लम्बर की हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध परिस्थितियों में प्लम्बर की मौत होने पर परिजनों ने जांच की मांग की। परिजनों ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर चील्ह थाना के पास पहुंचे। शव रखकर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन माने।
विज्ञापन

क्षेत्र के दलापट्टी निवासी संदीप शर्मा (30) पुत्र राजकुमार शर्मा प्लम्बर का काम करते थे। वे मदनपट्टी गांव में पिछले पांच दिन से एक मकान में कार्य कर रहे थे। मंगलवार को देर शाम को उनकी तबीयत खराब हुई। सूचना पर परिजन पहुंचे। कार्य करा रहे मकान मालिक व परिजन उन्हें लेकर पीएचसी पहुंचे। वहां से उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। मंडलीय अस्पताल में डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिस मकान में कार्य चल रहा था, उनका कहना है कि हार्ट अटैक हुआ, जबकि परिजनों का आरोप है कि शरीर पर चोट का निशान हैं। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर परिजनों ने जांच की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा है। उसे तीन पुत्री और एक पुत्र है। पोस्टमार्टम होने के बाद बुधवार को शाम को करीब चार बजे परिजन शव लेकर चील्ह थाना पहुंचे। शव रखकर परिजनों ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संदीप के पिता राजकुमार ने बताया कि शरीर पर चोट का निशान हैं। उन्होंने कुछ लोगों पर पिटाई कर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष समर बहादुर ने बताया कि एक मकान में कार्य कर रहे प्लम्बर की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की पुष्टि होगी। उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed