{"_id":"6845d7bde87eb17036010c55","slug":"pipeline-laid-after-extension-of-deadline-twice-connection-work-incomplete-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-134937-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दो बार मियाद बढ़ने पर बिछी पाइप लाइन, कनेक्शन का काम अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दो बार मियाद बढ़ने पर बिछी पाइप लाइन, कनेक्शन का काम अधूरा
विज्ञापन
मिर्जापुर। दो बार मियाद बढ़ने के बाद अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम तो पूरा कर लिया गया लेकिन घरों में कनेक्शन देने के काम अधूरा है। नगर के 22000 घरों में अभी तक कनेक्शन नहीं दिए जा सके। ऐसे में गर्मी के मौसम में लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
नगर की की जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अमृत पेयजल योजना के तहत जून 2019 में काम शुरू हुआ था। अक्टूबर 2020 में काम पूरा करने की मियाद तय की गई थी। समय पर काम पूरा नहीं होने के कारण इसकी मियाद बढ़ाकर 2021 की गई थी। इसके बावजूद 2023 में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया। कार्ययोजना में कनेक्शन की व्यवस्था नहीं होने के कारण आगे का काम ठप हो गया। उसके लिए अलग से प्रस्ताव लाकर कनेक्शन के लिए 21 करोड़ बजट की व्यवस्था की गई। उसके बाद कनेक्शन का काम शुरू किया गया। जब तक 29000 में से 7000 घरों में कनेक्शन दिए गए हैं। 22 हजार घरों को अभी कनेक्शन का इंतजार है। कार्यदायी संस्था गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक मो. अयाज ने बताया कि कनेक्शन का काम मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से कम मिलता है पानी
अमृत पेयजल योजना के तहत नगर में 210 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है। पुरानी पाइप लाइनें जगह- जगह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिनसे पानी का रिसाव हो जाता है। ऐसे में घरों में पूरे फोर्स से पानी नहीं पहुंच रहा है। नई पाइप लाइन तो बिछा दी गई है लेकिन कनेक्शन के अभाव में अभी लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।