फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Picnic spots are not necessarily Facilities

पिकनिक स्पॉट पर नहीं हैं जरूरी सुविधाएं

Fri, 01 Jan 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 01 Jan 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Picnic spots are not necessarily Facilities
विंध्य पर्वत श्रृंखला की गोद में स्थित जनपद मिर्जापुर पर्यटन के लिए देश  के कोने-कोने में जाना जाता है, लेकिन यहां के प्रमुख पर्यटन केंद्र  दुर्व्यवस्थाओं का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन


 विभागीय लापरवाही सैलानियों पर भारी पड़ रही है। नये साल पर भी हजारों की संख्या में पर्यटक पिकनिक स्पॉटों पर  पहुंचेंगे, जहां उन्हें बदइंतजामी से दो चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन


अहरौरा स्थित पिकनिक स्पॉट लखनिया दरी हो या लालगंज का कुशियरा फाल या फिर सक्तेशगढ़ स्थित सिद्घनाथ की दरी। कहीं भी पर्यटकों के लिए सुविधाएं नहीं हैँ। यहां न तो यात्री विश्राम गृह है और न ही साफ-सफाई एवं पेयजल की कोई व्यवस्था। सड़कें अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही हैं, वहीं पार्किंग प्रबंध नहीं  होने से वाहनों की चोरी होना आम बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जल प्रपात स्थलों पर सुरक्षा-व्यवस्था नहीं होने से अब तक कई सैलानी अपनी जान तक गंवा चुके हैं, बावजूद इसके महकमा लापरवाह बना हुआ है। जंगलों के गर्भ में बसा अहरौरा  स्थित लखनिया दरी की प्राकृतिक छटा जनपद में अपना विशेष महत्व रखती है।  डेढ़ किलोमीटर तक फैले इस जल प्रपात में सैलानियों के लिए न तो मार्ग है और  न ही यात्री विश्राम गृह। पेयजल और पार्क का भी घोर अभाव है।

 
प्रदेश  के पर्यटन मंत्री ने लखनिया दरी की भौगोलिक संरचना का जायजा लिया था और सालभर में विशेष पैकेज देकर यहां सारी सुविधाएं बहाल करने का भरोसा दिलाया था। लेकिन नतीजा सिफर है। जल  प्रपात के चारों तरफ सुुरक्षा सूचक यंत्र, पुल और जल प्रपात के अचानक बाढ़  से बचने के लिए सुरक्षा प्रबंध होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed