फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pickup driver dies due to collision with container

Mirzapur News: कंटनेर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत

Sat, 28 Oct 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pickup driver dies due to collision with container
लालगंज। थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव में स्थित राष्ट्रीय मार्ग 135 पर शुक्रवार की सुबह मध्य प्रदेश से वाराणसी जा रही पिकअप की गलत साइड से आ रही कंटेनर से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप सवार एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी पिकअप चालक राहुल यादव (40) वाराणसी जा रहा था। शुक्रवार की सुबह पांच बजे लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव के पास गलत साइड से आ रही कंटेनर से टकरा गया। हादसे में राहुल यादव की मौके पर मौत हो गई। पिकअप में सवार मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी दिनेश (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेट्रोल पंप से डीजल लेने के बाद गिरिडीह झारखंड निवासी कंटेनर चालक गलत साइड गाड़ी लेकर निकल रहा था। तभी मध्यप्रदेश से वाराणसी के लिए जा रही पिकअप की टक्कर हो गया। कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि कंटेनर की टक्कर से पिकअप चालक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed