फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pickup and tractor collide, four baraatis injured

Mirzapur News: पिकअप और ट्रैक्टर में टक्कर, चार बराती घायल

Sun, 27 Apr 2025 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Pickup and tractor collide, four baraatis injured
राजगढ़। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास शुक्रवार की रात पिकअप और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। हादसे में बरात से लौट रहे चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी राजगढ़ लाया गया, जहां से दो लोगों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना के सरौली गांव की बबीता की शादी मिर्जापुर के चुनार बाजार के गोपी से तय थी। शुक्रवार को लड़की के परिजन बबीता को लेकर चुनार बाजार में शादी करने के लिए पहुंचे थे। शादी होने के बाद देर रात ट्रैक्टर से लड़की के रिश्तेदार अपने घर जा रहे थे। राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास सामने से आ रही भूसा लदी पिकअप और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार सुंदरम (12) निवासी इमलिया पन्नूगंज सोनभद्र, परमेश्वर (40) निवासी लिलारी पन्नूगंज, महेंद्र (40) व सुरेश (25) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने सुंदरम और परमेश्वर को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed