फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pickpockets escaped after snatching a bag containing 45 thousand rupees from a woman

Mirzapur News: महिला से 45 हजार रुपये से भरा झोला छीनकर उचक्के फरार

Thu, 27 Jun 2024 03:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Pickpockets escaped after snatching a bag containing 45 thousand rupees from a woman
अहरौरा। बैंक से 45 हजार रुपये निकाल कर घर जा रही महिला को झांसा देकर उचक्के झोला छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज खंगाल कर जांच की।
विज्ञापन

नगर के सत्यानगंज स्थित इंडियन बैंक से सरिया के बिंदानपुरवा निवासी चिंता देवी (55) बुधवार को बचत खाते से 45 हजार रुपये निकाल कर घर जा रही थीं। महुली चौराहे की ओर जाते समय थोड़ी दूर आगे जाने पर उचक्के उनके पास पहुंचे और अपनी बातों में उलझाकर उनके हाथ से रुपयों से भरा पाॅलिथीन का झोला छीनकर भाग गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब उचक्के फरार हो गए। चिंता देवी ने बताया कि इंडियन बैंक से खाते से 45 हजार रुपये निकालकर झोले में रखी थीं। पैदल घर की ओर जा रही थीं, तभी दो लोग आए और बातों में उलझाकर झांसा देकर रुपयों से भरा झोला छीनकर फरार हो गए। बैंक से रुपये घर बनवाने के लिए निकाली थीं। उधर, सूचना पर थानाध्यक्ष बृजेश सिंह और चौकी प्रभारी नगर मनोज कुमार राय जांच करने पहुंचे। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज की जांच कर उचक्कों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed