{"_id":"6411a9afef0cb174c00931b5","slug":"people-were-seen-pushing-up-roadways-bus-going-to-sonbhadra-samajwadi-party-attack-by-video-2023-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: सोनभद्र जा रही रोडवेज बस को धक्का लगाते दिखे लोग, सपा ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: सोनभद्र जा रही रोडवेज बस को धक्का लगाते दिखे लोग, सपा ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना
Wed, 15 Mar 2023 05:05 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 15 Mar 2023 05:05 PM IST
सार
मिर्जापुर से सोनभद्र के ओबरा जाते समय लोधी टोल प्लाजा के समीप मंगलवार देर शाम रोडवेज की बस खराब हो गई। लोग बस को धक्का देते नजर आए। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने इस वीडियो को ट्वीट कर रोडवेज परिवहन व्यवस्था के बहाने सरकार पर निशाना साथा।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मिर्जापुर से सोनभद्र के ओबरा जाते समय लोधी टोल प्लाजा के समीप मंगलवार देर शाम रोडवेज की बस खराब हो गई। लोग बस को धक्का देते नजर आए। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने इस वीडियो को ट्वीट कर रोडवेज परिवहन व्यवस्था के बहाने सरकार पर निशाना साथा।
विज्ञापन
मामले में रोडवेज के एआरएम हरिशंकर पांडे ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे टोल प्लाजा के पास स्टार्टिंग फ्यूज उड़ जाने से बस बंद हो गई। टोल प्लाजा कर्मियों धक्का देकर बस को सड़क किनारे किया। फिर नया फ्यूज लगाकर बस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। रात 11 बजे बस ओबरा पहुंची और वहीं पर रुकी। वहां से सुबह छह बजे चलकर रोडवेज बस यात्रियों को लेकर सुबह 10 बजे मिर्जापुर रोडवेज आई।
विज्ञापन
दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने बस को धक्का लगाते लोगों का वीडियो ट्वीट कर लिखा- मिर्जापुर से रेणुकूट को जाने वाली सरकारी बस दम तोड़ती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
पूरे यूपी में किराया कम नहीं होगा और धक्कामार खटारा बसों में धक्का यात्रियों से ही लगवाएंगे। ट्वीट में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पर भी कटाक्ष किया गया।