फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People rejoiced as the Holika fire was lit, colours will rain in every house today

Mirzapur News: होलिका में आग लगते ही झूम उठे लोग, आज घर-घर बरसेगा रंग

Tue, 03 Mar 2026 09:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
People rejoiced as the Holika fire was lit, colours will rain in every house today
जिले में 2500 स्थानों पर होलिका स्थापित की गई थी। कुछ स्थानों पर मंगलवार की रात तो कुछ स्थानोंं पर सोमवार की रात शुभ मुहूर्त होलिका दहन हुआ। होलिका में आग लगते ही लोग ढोल-मंजीरे की थाप पर होली गीत गाते हुए झूम उठे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने विधि विधान पूर्वक होलिका का पूजन किया। रंगोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा। बिसुंदरपुर, फतहां, मोर्चाघर, पक्कापोखरा, रमईपट्टी, शुक्लहा, बरियाघाट, घंटाघर, पक्की सराय, संगमोहाल, तेलियागंज, मुकेरी बाजार, लोहिया तालाब, पुतलीघर, सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार को हाेलिका जलाई गई। विंध्याचल क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर एक दिन पहले सोमवार को होलिका जलाई गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के चेरुईराम, मिश्र लहौली, कतरन, राजपुर, धौरुपुर, शाहपुर चौसा, बरकछा, बरकछाखुर्द, लोहंदीकला, लोहंदीखुर्द, चंदईपुर, खजुरी, हरिहरपुर बेदौली, अघौली, अर्जुनपुर में होलिका दहन किया गया। हलिया, क्षेत्र में कुल 97 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। जिगना में 95, गैपुरा क्षेत्र में 36 और ग्रामीण क्षेत्र 74 जगहों पर होलिका जलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़री बाजार भरपुरा, चंडिका, बेलवन, डाढ़ीराम, मोहनपुर, पैड़ापुर, भगेसर, रानी चौकिया, अमिरती, सिकरी रामनगर, कठिनई, कनौरा, नान्हूपुर, भरपुरा आदि गांवों में होलिका में हर्षोल्लास के साथ होली जलाई गई। इसके अलावा जिगना, चील्ह, छानबे, लालगंज, राजगढ़, मड़िहान, भावां, चुनार, अदलहाट, नरायनपुर, शेरवा आदि क्षेत्र में हर्षोल्लास व धूमधाम से होलिका दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed