फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People of Kurmi community should unite for development: Narayan Singh Chandel

विकास के लिए एकजुट हों कुर्मी समाज के लोग : नारायण सिंह चंदेल

Mon, 10 Oct 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
People of Kurmi community should unite for development: Narayan Singh Chandel
छत्तीसगढ़ राज्य के नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल ने कहा कि अलग-अलग रहकर हम कुर्मी समाज का विकास नहीं किया जा सकता है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए लोगों को एकजुट होना पड़ेगा।
विज्ञापन

नारायण सिंह चंदेल रविवार को एक इंस्टीट्यूट परिसर में आयोजित अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महिला महासभा के अधिवेशन के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज के लोग देश के कोने-कोने तक पहुंच गए हैं। इसके उदाहरण के रूप में अधिवेशन में छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, मुंबई, आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों को देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम एकजुटता की ओर आगे बढ़ रहे हैं। अलग-अलग रह कर समाज का विकास नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि संपूर्ण विकास के लिए समाज के संपन्न व सामर्थ्यवान लोगों को जागरूक होने के अलावा आगे आने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि समाज के विकास के लिए वे सरकारी स्तर पर चल रही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं और हर संभव मदद के लिये तत्पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के लोगों को पारिवारिक विवाद को आपस में सुलझाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सांसद दुर्ग विजय सिंह बघेल ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं का विशेष योगदान रहता है। समाज की महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें आधुनिक शिक्षा दिलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। डॉ. वीएस निरंजन, एलपी पटेल, महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष लता ऋषि चंद्राकर, मनीषा गौड़, अखिलेश निरंजन ने भी संबोधित किया।
उधर, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महिला सभा के अधिवेशन में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी आने वाली थीं। किन्हीं कारणों से नहीं पहुंच पाने पर उन्होंने अधिवेशन को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। ताकि महिलाएं हर क्षेत्र में भागीदारी दर्ज कर सकें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं।

संचालन ममता एस पटेल ने किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष रेखा वर्मा, हरिशंकर सिंह, आभा सिंह पटेल, चंद्र शेखर सिंह, धीरज सिंह, साधना सिंह, कृतिका सिंह, प्रियंका पटेल, धीरज पाटीदार, निराशा पटेल, बाबू लाल सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed