फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   People from icy wind Kanpkanpaa

बर्फीली हवा से कंपकंपाए लोग

Wed, 20 Jan 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 20 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
People from icy wind Kanpkanpaa
कड़ाके की सर्दी जनपद में कहर बरपा रही है। बर्फीली हवाओं के झोंकों से जहां  लोग कंपकंपाते रहे, वहीं घने  कोहरे पड़ने से और सूर्यदेव के दर्शन नहीं देने से दिन में भी अंधेरे जैसा एहसास हो रहा था।
विज्ञापन


कभी रिमझिम फुहार कभी घना कोहरा  तो कभी ठंड हवाओं के झोंकों  से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो  गया। शिक्षण संस्थानों के खुले होने के कारण नौनिहाल ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


मकर संक्रांति के बाद शुरू हुई शीतलहरी थमने का नाम नहीं ले रही है। कड़ाके की ठंड से जहां लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है, वहीं सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में भी गिने-चुने लोग ही दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से शाम तक जनपद के ग्रामीण   अंचलों सहित नगरीय इलाका कोहरे की चादर से ढंका रहा, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।

शीतलहर के साथ ही बूंदाबांदी से नगर के प्रमुख बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर टेंपो व रिक्शा के नहीं चलने से राहगीरों को आवगामन में असुविधा का सामना करना पड़ा।

शीतलहर के चलते नगर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जिला चिकित्सालय सहित प्रमुख चौराहों व बाजारों में जगह-जगह लोग समूह में बैठ कर अलाव तापते नजर आए।

गलन के चलते सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर यात्रीगण नदारद रहे।

बाजारों में स्थित दुकानों पर ग्राहकों के नहीं आने से दूकानदार मायूस दिखाई दिए, वहीं छुट्टा पशु भी ठौर-ठिकाना ढूंढते दिखे। कड़ाके की ठंड में भी विद्यालय खुले होने से बच्चों को ठिठुरना पड़ा।


गलन व ठिठुरन बढ़ने के चलते आवश्यक कार्यवश घरों से निकलने वाले लोग गर्म परिधान धारण करके ही बाहर निकले।

ठंड को देखते हुए पालिका प्रशासन द्वारा अलाव जलवाने का निर्देश दिया गया है, बावजूद इसके नगर के कई स्थानों पर अभी भी अलाव जलवाने का कोई प्रबंध नहीं किया गया है, जिससे राहगीर और आमजन ठंड से ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed