{"_id":"090b762cf8ca398c0973292dcb6f231f","slug":"penitential-procession-turned-into-the-atmosphere-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातमी माहौल में निकला जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातमी माहौल में निकला जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को नगर के इमाम चौक से मातमी माहौल में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। चेहल्लुम का जुलूस अपने पुराने निर्धारित रास्तों से होते हुए स्थित कर्बला स्थित इमामबाड़ा पहुंचा, जहां नौहाख्वानी और नातख्वानी के बाद अकीदतमंदों ने ताजिया को ठंडा किया।
जुलूस के दौरान रास्ते भर अंजुमन के लोग या हुसैन या हुसैन का नारा लगाते हुए जा रहे थे। जुलूस में शामिल लोग नौहाख्वानी, मातमख्वानी एवं मनकबतख्वानी करते जा रहे थे।
नगर के मीर साहब की गली से पुराना दुलदुल का जुलूस निकाला गया, जो अपने पुराने निर्धारित रास्ते होते हुए इमामबाड़ा ले जाया गया, जहां पर नम आंखो से इमाम हुसैन के बारगाह में फेरादे अकीदत पेश किया।
विज्ञापन
चेहल्लुम का जुलूस देखने के लिए सड़क किनारे सहित छतों व बारजों पर बड़ी संख्या में नर-नारी व बच्चे जुटे हुए थे। चेहल्लुम का जुलूस देखने के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़ के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
जुलूस को देखते हुए कई मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित किया गया था। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कचहरी की ओर जाने के लिए शास्त्री पुल से वाहनों को रोक दिया गया था इससे लोगों को कई किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ा।
प्रतिबंध से अनजान यात्रियों द्वारा पूछे जाने पर पुतली घर के पास तैनात यातायात सिपाहियों ने दुर्व्यवहार किया।