फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Penalty imposed on non-masks: Nodal officer

मास्क न लगाने वालों पर लगाये जुर्माना: नोडल अधिकारी

Thu, 22 Oct 2020 06:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Penalty imposed on non-masks: Nodal officer
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिले के नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव नगर विकास अनुराग यादव ने कोविड-19 के दौरान कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने एल-2 व एल-1 में भर्ती कोरोना मरीजों को देय सुविधाओं, होम क्वारंटीन किये गये मरीजों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी से ली। नोडल अधिकारी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गैर जनपद में है और जिले के पता पर कोरोना संक्रमित पाया गया है और वह होम क्वारंटीन होना चाहता है तो उसके बारे में संबंधित मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर जानकारी ली जाये। होम क्वारंटीन करने के लिए समन्वय किया जाये। नोडल अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से मास्क न लगाने वालों के विरुद्ध जुर्माना आदि के बारे में जानकारी ली। बैठक में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह एवं अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह के साथ स्वास्थ्य विभाग तथा नगर पालिकाओं के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed