{"_id":"60b5ca198ebc3e9a235963e0","slug":"pds-dealer-ration-laden-tractor-collides-with-pickup-in-mirzapur-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: सरकारी राशन लदे ट्रैक्टर की पिकअप से टक्कर, चालक घायल, कई बोरी चावल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: सरकारी राशन लदे ट्रैक्टर की पिकअप से टक्कर, चालक घायल, कई बोरी चावल बर्बाद
Tue, 01 Jun 2021 11:18 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:18 AM IST
सार
अल्हापुर निवासी मन्नू सेठ पिकअप लेकर सोनभद्र के दुद्धी से प्रयागराज जा रहा था। वहीं पचोखरा गोदाम से सरकारी गल्ला लेकर ट्रैक्टर राजगढ़ कोटेदार कृपाशंकर सिंह के यहां आ रहा था। दोनों वाहनो की मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर गर्दा नाला के पास आमने सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में घायल चालक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर- सोनभद्र मार्ग पर सोमवार की देर रात सरकारी राशन लदे ट्रैक्टर की टक्कर पिकअप से हो गई। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया। वहीं ट्रैक्टर पर लदा कोटेदार का चावल सड़क पर बिखर गया। प्रयागराज के अल्हापुर निवासी मन्नू सेठ (32) पुत्र रामचंद्र सेट पिकअप लेकर सोनभद्र दुद्धी से प्रयागराज जा रहा था।
विज्ञापन
वहीं मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गोदाम से सरकारी गल्ला लेकर ट्रैक्टर राजगढ़ कोटेदार कृपाशंकर सिंह के यहां आ रहा था। दोनों वाहनो की मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर गर्दा नाला के पास आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे पिकअप ड्राइवर मन्नू सेठ को हल्की चोट आई, वहीं ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से सारा अनाज सड़क पर बिखर गया।
विज्ञापन
जिससे कई बोरी चावल बर्बाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को सड़क किनारे कराया। जिससे आवागमन चालू हो सका। बाद में कोटेदार मौके पर पहुंचकर दूसरे ट्रैक्टर पर गल्ला लादकर अपने गोदाम में ले गया।
विज्ञापन