{"_id":"612dd6e38ebc3ef9751a2f1e","slug":"pcs-daughter-refused-to-marry-because-there-is-no-way-till-door-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: दरवाजे तक नहीं है रास्ता, पीसीएस बेटी ने कर दिया शादी से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: दरवाजे तक नहीं है रास्ता, पीसीएस बेटी ने कर दिया शादी से इनकार
Tue, 31 Aug 2021 12:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:44 PM IST
सार
पीसीएस बेटी का कहना है कि दरवाजे तक चार पहिया वाहन जाने के लिए रास्ता न होने से वर पक्ष को दरवाजे तक आने और विदाई में परेशानी होती है। जैसा कि अन्य बहनों के विवाह में देखा गया है।
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की पीसीएस बेटी ने घर तक चार पहिया वाहन न आ पाने के चलते शादी करने से इनकार कर दिया। गांव निवासी दया शंकर दीक्षित की बेटी प्रगति दीक्षित पिछले वर्ष पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट कमिश्नर (सेलटैक्स) के पद पर कानपुर में नियुक्त हैं।
विज्ञापन
पिता के शादी करने के आग्रह को यह कहकर ठुकरा दिया कि जब तक दरवाजे तक चार पहिया वाहन जाने के लिए रास्ता नहीं बन जाता तब तक वह शादी नहीं करेंगी। उसका कहना है कि दरवाजे तक चार पहिया वाहन जाने के लिए रास्ता न होने से वर पक्ष को दरवाजे तक आने और विदाई में परेशानी होती है। जैसा कि अन्य बहनों के विवाह में देखा गया है।
विज्ञापन
प्रगति दीक्षित के दादा रवि शंकर दीक्षित ने बताया कि गांव के पश्चिम तरफ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में पक्की सड़क का निर्माण हुआ है। उसके बाद कुछ समस्या आने की वजह से रास्ता संकरा हो गया है। जिसके कारण चार पहिया वाहन का आवागमन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन