फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Patriotic songs based on the Constitution resonated in Birha Dangal.

Mirzapur News: बिरहा दंगल में संविधान पर आधारित देशभक्ति के गीत गूंजे

Tue, 03 Mar 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Patriotic songs based on the Constitution resonated in Birha Dangal.
सारीपट्टी में बिरहा दंगल में अपनी प्रस्तुति देते करते कलाकार।-संवाद।
चेतगंज। कोन क्षेत्र के सारीपट्टी गांव में रविवार रात बिरहा दंगल में कलाकारों ने संविधान पर आधारित देशभक्ति के गीत पेशकर कार्यक्रम में बांधा समां बांध दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपर आयुक्त विंध्याचल मंडल डॉ विश्राम यादव ने बिरहा का शुभारंभ कराया। इसके बाद आयोजकों की तरफ से अपर आयुक्त और बिरहा कलाकारों का माल्यार्पण, अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न के रूप में मां विंध्यवासिनी के चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

चंदौली के नौगढ़ से आए बिरहा कलाकार रामजन्म टोपी वाले और गाजीपुर से आए विजय लाल यादव की तरफ से गुरु वंदना कर व देवी गीत के साथ ही संविधान पर आधारित देशभक्ति व लोकगीत गाकर समा बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरहा कलाकार रामजन्म टोपी वाले ने संविधान पर आधारित बाबा साहब डाॅक्टर भीमराव आंबेडकर के उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तो पंडाल में उपस्थित हजारों की संख्या में श्रोताओं के तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा। वहीं गायक कलाकार विजय लाल यादव ने देश की आजादी पर आधारित देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों की वाह वाही बटोरी। दोनों कलाकारों ने पूरी रात एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत लोकगीत होली गीत व वीर रस पर आधारित बिरहा गाकर समा बांध दिया।

इस दौरान आयोजकों में जेपी सिंह यादव, विकास यादव, जितेंद्र यादव, अक्षय कुमार, अजयकांत यादव के अलावा ग्राम प्रधान शंभू नाथ यादव, जंग बहादुर यादव, तेज बहादुर यादव, अनिल यादव, अमरेश सोनकर, रवि यादव, अमरेश यादव, रविंद्र यादव व सेवालाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed