{"_id":"65c2a9af3812b43c8902d2e6","slug":"patehra-development-block-will-be-developed-with-rs-22-crores-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-112126-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 22 करोड़ से होगा पटेहरा विकास खंड का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 22 करोड़ से होगा पटेहरा विकास खंड का विकास
विज्ञापन
पटेहरा। ब्लॉक प्रमुख गरिमा कोल की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास खंड क्षेत्र में 22 करोड़ 24 लाख 65 हजार रुपये से विकास कार्य कराने का बजट पारित किया। विकास खंड सभागार में आयोजित बैठक में मनरेगा के तहत 19 करोड़ 98 लाख 65 हजार रुपये से काम कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान बीडीओ वीर भानू सिंह ने पिछली कार्यवाही की चर्चा की। उन्होंने बताया कि पिछली बैठक में कुल 107 कार्यों के प्रस्ताव आए थे। इनमें से 29 कार्यों के अभिलेख तैयार किए गए थे। जिसमें 12 कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूरे करा लिए गए हैं। बाकी काम बजट के अभाव में नहीं हो सके हैं। बीडीओ ने बताया कि पूर्व में पंचम वित्त आयोग से प्राप्त दो करोड़ पांच लाख 56 हजार 887 रुपये प्राप्त हुए थे। इसमें से एक करोड़ 53 लाख 86 हजार 553 रुपये खर्च किए गए हैं। पंद्रहवें वित्त आयोग से कुल एक करोड़ 72 हजार 302 रुपये प्राप्त हुए। इसमें से 91 लाख 67 हजार 676 रुपये खर्च किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मनरेगा के तहत 19 करोड़ 98 लाख 65 हजार से गांवों में विकास कार्य कराकर श्रमिकों को रोजगार देने का प्रस्ताव है। बीडीओ ने बताया कि पंचम वित्त और पंद्रहवें क्षेत्र पंचायत निधि के लिए दो करोड़ 26 लाख रुपये समेत कुल 22 करोड़ 24 लाख 65 हजार रुपये का बजट पास किया गया। बैठक में महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उपस्थिति नाम मात्र रही। ब्लॉक प्रमुख गरिमा कोल ने छानबे के पूर्व विधायक राहुल प्रकाश कोल की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों व समाजसेवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जग प्रकाश कोल, संतोष विश्वकर्मा, ओपी पटेल आदि मौजूद रहे।