{"_id":"5f0499f18ebc3e42f75bd1c8","slug":"passengers-injured-due-to-pit-on-the-road-in-mirzapur-mirzapur-news-vns5344931193","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवभक्तों के लिए मुसीबत बने सड़क के गड्ढे, जिगना-हरगढ़ मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवभक्तों के लिए मुसीबत बने सड़क के गड्ढे, जिगना-हरगढ़ मार्ग बदहाल
जिगना हरगढ मार्ग मे नरोइया के पास बने गड्ढे, जिगना सड़क वाली खबर में ।
- फोटो : MIRZAPUR
Link Copied
जिगना। सावन के महीने में काफी संख्या में शिव भक्त प्रतिदिन गंगाजल लेकर एक माह तक पैदल अथवा वाहन से बाबा बदेवरानाथ धाम पहुंचते हैं। जिगना- हरगढ मार्ग शिवभक्तों के लिए मुसीबत बन गया है। सड़क में दो से तीन फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। पानी भरने से विशेषकर अनजान वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंदाजा न होने से बाइक व साइकल सवार गिर कर प्रतिदिन घायल हो रहे हैं ।
विज्ञापन
सड़क पर चलते समय पास से बडे वाहनों के गुजरने पर राहगीरों के कपड़े सड़कों पर फैले गंदे पानी के छीटों से तार-तार हो रहे हैं। जर्जर सड़क के कारण आटो रिक्शा समेत अन्य वाहनो को कई किलोमीटर मीटर का चक्कर लगाकर गंतव्य दिशा के लिए पहुंचना पड़ रहा है। सड़क गड्ढा मुक्त करने की मांग दो माह से ग्रामीण कर रहे हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि मूक दर्शक बने हुए हैं। आम नागरिक परेशान हैं। जिलापंचायत सदस्य सुरेश कुमार बिंद का कहना है कि जिगना से हरगढ गोगांव तक पूरी सड़क गड्ढायुक्त व नाले के रुप मे तब्दील हो गई है। भौरूपुर अजगना ग्राम प्रधान युवराज सिंह का कहना है कि क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क जिस पर दर्जनों गांवों के लोगों का प्रतिदिन बाजार, स्टेशन व अस्पताल सहित अन्य जगहों पर आना जाना होता है। सड़क की हालत देख लोग गांव गली का रास्ता खोजने के लिए मजबूर हो गए हैं। मिश्रपुर के प्रधान प्रतिनिधि अबरार अली का कहना है कि गोगांव से जिगना तक सड़क की दशा खराब होने का मुख्य कारण ओवरलोड बडे वाहनो का चल रहे हैं। तेलियानी के ग्राम प्रधान धनेश्वर सेठ का कहना है कि लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों की उपेक्षात्मक रवैया का खमियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।