फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Passenger dies after falling from train

Mirzapur News: ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत

Wed, 12 Jun 2024 04:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Passenger dies after falling from train
विंध्याचल। विंध्याचल रेलवे स्टेशन के अप लाइन पर मंगलवार को सुबह गोरखपुर से अहमदाबाद जा रही ट्रेन की जनरल बोगी से गिरकर 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। मौके पर साथ में यात्रा कर रहे साथी भी पहुंच गए।
विज्ञापन

मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के बरोली गांव निवासी राम प्रवेश यादव (28) पुत्र रमाशंकर यादव मऊ से अहमदाबाद जाने के लिए गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर निकले थे। टिकट लेकर वे जनरल बोगी में बैठ गए। मंगलवार को सुबह विंध्याचल रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 743 के पास राम प्रवेश रेल लाइन की पटरी पर गिर पड़े। इस हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यात्री के गिरने की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। राम प्रवेश के साथ यात्रा कर रहे पवन कुमार छिवकी स्टेशन पर उतरकर विंध्याचल रेलवे स्टेशन पहुंचे। जीआरपी के उप निरीक्षक जगदीश यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। जीआरपी थानाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन से यात्रा के दौरान एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed