फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Parents are wandering for admission in schools under RTE

Mirzapur News: आरटीई के तहत विद्यालयों में प्रवेश के लिए भटक रहे अभिभावक

Sat, 03 May 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Parents are wandering for admission in schools under RTE
जिले में चार चरणों में कुल 2274 लाभार्थियाें की लाॅटरी आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए निकाली गई है। इसमें से अभी तक कई विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं हो सका है। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन उनको दौड़ा रहे हैं। अभिभावकों ने बताया कि विद्यालयों का कहना है कि वह जुलाई में प्रवेश लेंगे जबकि एक अप्रैल से नया सत्र शुरु हो गया है। 15 मई तक कक्षाएं चलने की संभावना है। इससे डेढ़ माह की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। बताया जा रहा है कि ऐसे बच्चों की संख्या लगभग 200 है।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष अब तक आरटीई के तहत कुल 2274 बच्चों का चयन हुआ है। बीएसए अनिल कुमार वर्मा के द्वारा चाराें चरणों में चयनित बच्चों की सूची प्रवेश के लिए विद्यालयों को भेजा गया है। साथ ही प्रवेश करके सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीसी नीरज सिंह के अनुसार शैक्षिक सत्र 2025-26 में पहले चरण के लिए 3332 आवेदन में से 1142 बच्चों को विद्यालय आवंटन हुआ था। वहीं, 1189 बच्चों का चयन नहीं हुआ था। दूसरे चरण में 1909 ऑनलाइन आवेदन में से 1142 आवेदक पात्र मिले। 486 बच्चों को सीट आवंटित हुई थी जबकि 656 को सीट नहीं मिली। तीसरे चरण में 662 आवेदकों में से 383 बच्चों का चयन हुआ था। इसी प्रकार चौथे चरण में 263 को विद्यालय मिला। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि जिन बच्चों को विद्यालय का आवंटन हुआ है। उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा। यदि कोई विद्यालय प्रवेश नहीं लेता है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed