फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pandals were uprooted due to storm and rain, electricity remained off throughout the night

Mirzapur News: आंधी-पानी से उखड़े पंडाल, रातभर गुल रही बिजली

Wed, 07 May 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pandals were uprooted due to storm and rain, electricity remained off throughout the night
मिर्जापुर। बार-बार मौसम का मिजाज बदलने से लोगों की सेहत के साथ खेती पर भी असर पड़ रहा है। सोमवार की रात आंधी-पानी के कारण कई जगह शादी के पंडाल उखड़ गए। पानी भरने से शादी समारोह में व्यवधान हुआ। वहीं, कुछ क्षेत्रों में तारों पर पेड़ की डालियां टूटकर गिरने से पूरी रात बिजली गुल रही।
विज्ञापन

नगर में बरियाघाट, पक्कापोखरा, स्टेशन रोड, शुक्लहा समेत अन्य क्षेत्रों में स्थित लॉन व उत्सव भवनों में बारिश का पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में शादी के पंडाल धराशाई हो गए। पानी भरने और कीचड़ की वजह से समारोह का मजा किरकिरा हो गया।
विज्ञापन

वहीं, रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग पर जगह-जगह पानी भरा रहा। ऐसे में अंधेरे में गड्ढों में भरे पानी की वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छानबे क्षेत्र में बिजली के तार पेड की गिरने से टूट गए है। मड़िहान क्षेत्र में भी आंधी-पानी की वजह से सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कलवारी माफी में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे एक दुधारु पशु की मौत हो गई। वहीं, आग लगने से बस्ती में अफरातफरी मच गई। संयोग अच्छा था कि करंट और आग की चपेट में लोग नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed