फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Panda society disgusted at the proposal to install cameras in the sanctum sanctorum

गर्भगृह गृह में कैमरा लगाने के प्रस्ताव पर विफरा पंडा समाज

Wed, 14 Apr 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Panda society disgusted at the proposal to install cameras in the sanctum sanctorum
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र मेला के दौरान मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह में कैमरा लगाने की बात पर प्रशासन व पंडा समाज आमने-सामने आ गया। बुधवार को भी प्रशासनिक अधिकारियों और पंडा समाज के बीच लंबी वार्ता चली पर कोई निष्कर्स नहीं निकला। मंगलवार को कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र की समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया था कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह में कैमरा लगाकर जिला प्रशासन की वेबसाइट के माध्यम से देश, विदेश में बैठे श्रद्धालुओं को ऑनलाइन मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कराया जा सके। बुधवार की दोपहर मेला कैंप कार्यालय पहुंचे सैकड़ों पंडा समाज को अंदर प्रवेश न देने पर सुरक्षा बलों और पंडा समाज के बीच नोंकझोक हुई। नगर मजिस्ट्रेट व पंडा समाज के बीच लगभग दो घंटे तक चली बैठक में कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया। प्रशासन अपनी बाद पर तो पंडा समाज अपनी जिद पर अड़ा रहा। पंडा समाज का तर्क है कि देवी के गर्भगृह में कैमरा लगाना अनुचित है। देवी शक्ति स्वरूपा हैं, गर्भगृह में श्रृंगार के समय देवी को नहलाने से लेकर वस्त्र बदलने का कार्य होता है। ऐसे में कोई पंडा भी अंदर नहीं जाता तो ऐसे में गर्भगृह में कैमरा लगाना कहां तक उचित होगा। मंगलवार की देर शाम में मंदिर परिसर में हुए प्रदर्शन के दौरान पूर्व सभासद अवनीश मिश्रा ने कहा प्रशासन मंदिर के बाहर चाहे जितना कैमरा लगा दें, लेकिन गर्भगृह में कैमरा किसी भी दशा में नहीं लगाने दिया जाएगा। श्री विंध्य पंडा समाज मंत्री भानु पाठक ने कहा गर्भगृह में कैमरा पंडा समाज कत्तई स्वीकार नहीं करेगा। वहीं प्रशासन का तर्क है कि कैमरा कुछ समय के लिए ही चलेगा। श्रृंगार व ऐसे अन्य मौकों पर कैमरा नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed