{"_id":"610d88d58ebc3ebca9619785","slug":"panda-samaaj-aam-sabha-kar-banae-nae-niyam-mirzapur-news-vns6046641110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी के बाद जागा पंडा समाज , आम सभा कर बनाए नए नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी के बाद जागा पंडा समाज , आम सभा कर बनाए नए नियम
विज्ञापन
विंध्याचल। जिला प्रशासन के कैंप कार्यालय में बृहस्पतिवार को विंध्य पंडा समाज के बैठक में जिला प्रशासन से मिली कड़ी चेतावनी के बाद शुक्रवार की शाम श्री विंध्य पंडा समाज ने मां विंध्यवासिनी मंदिर के छत पर आम सभा आहूत की गई। इसमें मंगला आरती के पश्चात प्रात: पंाच बजे कपाट खुलने से शाम 4:00 बजे तक पूर्ण रूप से मां का चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा।
आम सभा में यह निर्णय लिया गया कि मंदिर की प्रतिष्ठा को स्थापित रखने के लिए कुछ नए नियम लागू किए गए हैं। जिसमें सुबह मंगला आरती के पश्चात कपाट खुलने से शाम 4:00 बजे तक पूर्ण रूप से चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा। निकास द्वार से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा वहीं पंडा समाज के सभी पुरोहित पूर्ण वेशभूषा में मंदिर जाएंगे। इसके साथ ही गर्भ गृह में यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार एवं दक्षिणा की मांग नहीं की जाएगी। इसके साथ ही व्यवस्थापिका समिति के सभी सदस्य मंदिर पर नियम बद्ध तरीके से भक्तों को दर्शन पूजन कराने के लिए ड्यूटी देंगे। मंदिर परिसर में बाहर से आए भिक्षाटन करने वाले लोगों को भी मंदिर परिसर से बाहर किया जाएगा। विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि मां विंध्यवासिनी मंदिर की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए आम सभा आहूत की गई थी जिसमें सभी पुरोहितों से आने वाले भक्तों के साथ सदव्यवहार करने की बात कही गई है। बैठक में विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी सहित व्यवस्थापिका समिति के सदस्य एवं पुरोहित उपस्थित रहे। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक, व्यवस्था प्रमुख गुंजन मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, हदय राम भंडारी, रधुवर दयाल उपाध्याय मौजूद रहे ।