फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pagoda Python turned out

शिवालय में निकला अजगर, मची अफरातफरी

Thu, 11 Aug 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 11 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Pagoda Python turned out
अजगर - फोटो : ANI
 चुनार कोतवाली क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव  के गंगा किनारे स्थित शिव मंदिर में बुधवार सुबह अजगर निकलने से अफरातफरी मच गई। मंदिर में पूजन अर्चन करने गए भक्त विशाल अजगर देखकर भीतर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। मंदिर में के बाहर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अदलपुरा चौकी इंचार्ज बुद्धिसागर यादव ने वन विभाग को सूचित किया और वन विभाग की टीम अजगर को पकड़ कर ले गई।  
विज्ञापन



मुजाहिदपुर गांव के कुछ ग्रामीण बुधवार की सुबह छह बजे गंगा किनारे स्थित शिव मंदिर में पूजा करने गए थे। वह जैसे ही मूर्ति के पास पहुंचे तो देखा कि करीब दस फीट लंबा एक विशाल अजगर वहां बैठा है। जिसे देखते ही उनके होश उड़ गए और वह बगैर पूजा किए ही वहां से खिसक गए। मंदिर में अजगर बैठे रहने की खबर लगते ही गांव में आग की तरह फैल गई। सैंकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए लेकिन किसी कि अजगर के पास जाने की हिम्मत नहीं पड़ रही थी। हर किसी के मन में यह डर समाया था कि पास जाने पर कहीं अजगर उन्हें लपेट न ले।
विज्ञापन



सभी दूर से ही उसे पत्थर मार कर जगाने का प्रयास कर रहे थे। कुछ लोग उसे शिव का अंश मान कर दूध लावा भी चढ़ाने लगे। मगर यह सब मंदिर के बाहर से ही किया जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां एकत्रित भीड़ को हटाया और वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed