फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   PACS secretary suspended over irregularities in DAP distribution; farmers had lodged a complaint.

Mirzapur News: डीएपी वितरण में अनियमितता पर बी-पैक्स सचिव निलंबित, किसानों ने की थी शिकायत

Tue, 21 Jul 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
PACS secretary suspended over irregularities in DAP distribution; farmers had lodged a complaint.
स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर एआर कोऑपरेटिव ने की कार्रवाई, नई व्यवस्था में समिति पर शुरू हुआ खाद वितरण
विज्ञापन

जमालपुर। क्षेत्र की बहुद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) जयपट्टी कला में डीएपी खाद वितरण में अनियमितता के मामले में सचिव राजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया। किसानों की शिकायत के बाद मामले की जांच की गई। प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर सहायक निबंधक (एआर) सहकारिता ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई की। जांच में स्टॉक का मिलान नहीं होने और फार्मर रजिस्ट्री संबंधी नियमों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई।

इस मामले को अमर उजाला ने 19 जुलाई के अंक में प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के अगले दिन एआर कोऑपरेटिव ने सचिव को निलंबित कर दिया। बताया गया कि समिति पर 400 बोरी डीएपी खाद आई थी। आरोप है कि इनमें से 350 बोरी नकद बेच दी गई। जांच के दौरान सचिव उपलब्ध स्टॉक का संतोषजनक मिलान नहीं करा सके। सहायक निबंधक (एआर) सहकारिता अमित कुमार पांडेय ने सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। किसानों के हंगामे के बाद एडीसीओ विनोद कुमार की मौजूदगी में 53 बोरी डीएपी किसानों को वितरित कराई गई थी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम तक 257 बोरी खाद का वितरण कराया गया था। बाद में भौतिक सत्यापन के दौरान समिति में केवल 52 बोरी डीएपी उपलब्ध मिली। अधिकारियों ने शेष खाद के संबंध में पूछताछ की, लेकिन सचिव कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। कार्रवाई के बाद साधन सहकारी समिति विशेषरपुर माफी के सचिव राकेश कुमार को जयपट्टी कला समिति का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

कोट
अनियमितता पाए जाने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया है और मामले की आगे भी जांच की जा रही है।
अमित कुमार पांडेय, सहायक निबंधक (एआर) सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed