फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Oxygen pipeline to be installed in all wards

सभी वार्डों में लगवाया जाए आक्सीजन पाइप लाइन

Thu, 03 Sep 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Oxygen pipeline to be installed in all wards
मिर्जापुर। डीएम सुशील कुमार पटेल ने गुरुवार को कोविड-19 एल-2 अस्पताल में अधिकारियों के संग बैठक कर कोविड-19 के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रामा सेंटर में स्थापित एल-2 अस्पताल के सामने नवीन भवन में एल-2 अस्पताल के उच्चीकरण के दृष्टिगत आक्सीजन पाइप लाइन तत्काल सभी वार्डों में लगवाया जाए। साथ ही शौचालय आदि की सफाई के साथ पानी की टोटियों को सही करा लिया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सैँपल तथा कोविड जॉंच के संबंध में भी जानकारी ली गई। बताया किया कि एल-01 अस्पताल में 18 कोविड मरीज भर्ती है तथा एल-2 में पांच मरीज भर्ती किये गये है। दो अगस्त 2020 की शाम तक कुल 160 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिलाधिकारी द्वारा आरटीपीसीआर, ट्रू-नाट, एंटीजेन से किये जा रहे जॉंच तथा प्राप्त रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। साथ ही मरीजों को दिया जा रहा खाना, नाश्ता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा समय से खाना/नाश्ता उपलब्ध कराने व चिकितकों के द्वारा समय से भ्रमण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, एसआईसी डॉ. ओलोक कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नीलेश श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर/ नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम अमित कुमार शुक्ला व अन्य संबंधित चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed