फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Out of 94, 20 cases were disposed of

94 में 20 मामलों का हुआ निस्तारण

Sat, 14 Aug 2021 09:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Out of 94, 20 cases were disposed of
मिर्जापुर। जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने शहर और देहात कोतवाली, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी अजय कुमार सिंह ने चील्ह थाने व कटरा कोतवाली, एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने विंध्याचल थाने पर फरियादियों की शिकायतों को सुना और उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। सभी थानों पर 94 मामले आए। इसमें से 20 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

आयुक्त ने थानों पर आने वाले मामलों के त्वरित निस्तारण का का निर्देश दिया। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहकि थाना दिवस का उद्देश्य है कि तहसील दिवस में जो न आ सके, वह थाना दिवस में आए। राजस्व और पुलिस टीम उसी दिन अथवा एक दिन बाद मौके पर अवश्य जाए। फरियादी की पूरी बात सुने व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें। यदि वह उस दिन निस्तारण के योग्य नहीं है तो अधिकतम एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करें। निस्तारण न होने की स्थिति में स्पष्ट कारण का उल्लेख करते हुये आख्या प्रस्तत की जाए। हलिया, स्थानीय थाना परिसर में दूसरे शनिवार को समाधान थाना दिवस एडीशनल एसपी महेश सिंह अत्रि की अध्यक्षता में सपंन हुआ मौके पर कुल चौदह प्रार्थना पत्र भूमि संबंधी पड़े। जिसमें मौके पर एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसीलदार फूलचंद यादव, प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह आदि रहे। जिगना, शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर कुल 18 लोगों ने शिकायती पत्र देकर समाधान की मांग किया। इसमें पांच मामलों का तत्काल निस्तारण के बाद शेष शिकायत के लिए टीम गठित की ग ई। प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव व राजस्व निरीक्षक नंद लाल पटेल ने शिकायत कर्ताओं का जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
शहर, विंध्याचल अहरौरा में एक भी मामले का निस्तरण नहीं
मिर्जापुर। समाधान दिवस पर आए मामलों 94 मामलों में 20 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें कई थानों में एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं किया गया। इसमें कोतवाली शहर में एक प्रार्थना पत्र, विंध्याचल में छह, चुनार में चार प्रार्थना पत्र, अहरौरा थाने पर चार प्रार्थना पत्र अए पर किसी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। वहीं कोतवाली कटरा में एक प्रार्थना पत्र में एक, कोतवाली देहात में चार में एक, चील्ह थाना में आठ में दो, कछवां थाने में छह में एक, पड़री थाना 11 में एक, लालगंज थाना छह में एक, हलिया थाना 14 में एक, जिगना थाना 18 में पांच, अदलहाट में चार में दो, जमालपुर में तीन में दो, मड़िहान में चार में तीन मामलों का निस्तारण्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed