फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Out of 261 cases received across the four tehsils, only 27 were resolved

संपूर्ण समाधान दिवस: चारों तहसीलों में आए 261 मामलों में से 27 का ही निस्तारण

Sun, 18 Oct 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Out of 261 cases received across the four tehsils, only 27 were resolved
घरहू पट्टी में फरियादी ने लगाया आरोप : आवेदन के बाद भी शहरी आवास का लाभ नहीं मिल रहा
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 261 मामले आए, जिनमें से 27 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम पवन कुमार गंगवार और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सदर तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। घुरहूपट्टी निवासी राममिलन ने बताया कि आवेदन करने के बावजूद उन्हें शहरी आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
सदर तहसील में 63 मामले आए, जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम सदर महेंद्र सिंह, तहसीलदार सदर दीक्षा पांडेय आदि मौजूद रहे।
चुनार: एसडीएम अनेग सिंह और पुलिस उपाधीक्षक गायत्री यादव ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल 111 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से नौ का निस्तारण किया गया। जमालपुर ब्लॉक के समदपुर गांव निवासी विजय कुमार ने प्रधान पर आरोप लगाया कि आंबेडकर पार्क की भूमि पर गांव के नाली का गंदा पानी एकत्र करने की व्यवस्था कराई जा रही है। रामपुर निवासी अमन ने गांव के ही गुदड़ी और उनके परिवार पर आरोप लगाया कि उन्होंने शिकायतकर्ता के घर में लगे दरवाजे में आग लगाकर उसे नुकसान पहुंचाया। अमन का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक ने समाधान दिवस के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित पुस्तिका बांटी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके मिश्रा, क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी रेनू पांडेय सहित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़िहान: बभनी थपनवा गांव निवासी द्वारिका दुबे ने लेखपाल पर पैसे लेकर विपक्षी को अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाया। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। समाधान दिवस में तहसीलदार आशीष पांडेय और थानाध्यक्ष मड़िहान रविंद्रभूषण मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


कैंसर के उपचार के लिए पांचवीं बार मांगी आर्थिक सहायता
लालगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में कटाई गांव निवासी संतरा देवी ने कैंसर के उपचार के लिए पांचवीं बार आर्थिक सहायता की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया। संतरा देवी ने बताया कि वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित हैं। उपचार के लिए उन्हें अब तक चार बार आर्थिक सहायता मिल चुकी है। इसी राशि से वह अपना उपचार कराती हैं। नायब तहसीलदार राजू यादव ने सहायता के लिए संस्तुति की। तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा ने भी शासनादेश के अनुसार संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। यहां 35 मामले आए, जिनमें से पांच का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed