फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Oscar fame Smile Pinky in trouble Allegation of illegal occupation of forest land notice to demolish her house

ऑस्कर फेम स्माइल पिंकी की संकट में मुस्कान: प्रशासन ने आवास देकर बसाया, अब जंगल की भूमि बता उजाड़ने की तैयारी

Fri, 29 Sep 2023 03:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Sep 2023 03:30 PM IST
सार

ऑस्कर अवार्ड विनर फिल्म “स्माइल पिंकी” की प्रमुख किरदार पिंकी यूपी के मिर्जापुर जिले के रामपुर ढबही गांव की रहने वाली है। पिंकी का परिवार संकट में है। वन विभाग ने कहा है कि पिंकी का घर जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनवाया गया है।

विज्ञापन
Oscar fame Smile Pinky in trouble Allegation of illegal occupation of forest land notice to demolish her house
अपने पिता के साथ खड़ी स्माइल पिंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्कर अवार्ड प्राप्त कर विश्व पटल पर छाने वाली यूपी के मिर्जापुर की  “स्माइल पिंकी” की मुस्कान छिन सकती है। मामला सिर की छत का है। प्रभागीय वनाधिकारी ने क्षेत्रीय वनाधिकारी चुनार की रिपोर्ट पर नोटिस जारी कर कहा है कि इस्माइल पिंकी का घर जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा करके बनवाया गया है। तीन वर्ष पूर्व जारी नोटिस पर पक्ष न रखने का हवाला देते हुए कहा है कि क्यों न बेदखली का आदेश पारित किया जाए। प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा ने 21 सितंबर को 28 कब्जा धारकों को नोटिस भेजकर 26 सितंबर तक जवाब मांगा था। अब समय सीमा समाप्त हो गई है।

विज्ञापन


वन विभाग की इस कार्रवाई से छोटी खोरिया इलाके के लोगों में हड़कंप है। इस्माइल पिंकी के परिजन भी वन विभाग की कार्रवाई की जद में है। हालांकि जिस घर पर सवाल खड़ा किया जा रहा है, उसका निर्माण जिला प्रशासन ने ही कराया है। मंगलवार को अवैध कब्जे के आरोपियों ने जिलाधिकारी के यहां गुहार लगाई थी। उनको आश्वासन मिला है।

विज्ञापन

पिंकी के पिता बोले- सता रहा उजड़ने का भय

स्माइल पिंकी के पिता राजेंद्र सोनकर ने बताया कि इसी भूमि पर पिंकी को प्रशासन की ओर से मिला आवास बना है। सरकारी हैंडपंप भी लगवाया गया है। ढाई दशक से स्माइल पिंकी का परिवार तथा अन्य लोग यहां बसे हैं। अब सभी को उजड़ने का भय सता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बनारस से मां वैष्णो देवी और मैहर धाम जाने वाली ट्रेनें फुल, अब स्पेशल ट्रेनों का सहारा

सपा प्रतिनिधिमंडल ने की स्माइल पिंकी से मुलाकात

मिर्जापुर की स्माइल पिंकी के परिवार को वन विभाग की तरफ से नोटिस जारी किए जाने के विरोध में गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रामपुर ढबही गांव पहुंचा। पार्टी के चुनार विधानसभा इकाई के अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह व अहरौरा नगर अध्यक्ष मुमताज अली के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने परिवार के लोगों से बात की। परिवार के लोगों ने बताया कि वे कई साल से वहां रह रहे हैं। इस स्थान पर स्माइल पिंकी के दादा सोवा सोनकर के समय से वे रह रहे हैं। वन विभाग ने दो दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर घर खाली करने को कहा है।

स्माइल पिंकी चुनार प्रशासन ने दिया था तीन बीघे भूमि का पट्टा 

सोनपुर गांव की अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स केएम चंदा के पिता के आवास के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगाने की जानकारी मिलने पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि स्माइल पिंकी को खेती के लिए चुनार प्रशासन ने तीन बीघे भूमि का पट्टा किया था, जिस पर मुकदमा चल रहा है। स्माइल पिंकी इस समय इंटर की पढ़ाई कर रही है।

उन्होंने विभागीय प्रशासन से रामपुर ढबही में बसे लोगों को न उजाड़ने की मांग की है। सोनपुर गांव निवासी केएम चंदा चीन में एथलेटिक्स टीम में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उनके पिता सत्यनरायन प्रजापति आवास के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि 29 सितंबर को जिलाधिकारी से मिलकर इस मामले की जानकारी दी जाएगी।

Oscar winning
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed