फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Open Skill Development Center, Incubation Center for self-employment in the university

Mirzapur News: विवि में स्वरोजगार के लिए कौशल विकास केंद्र, इन्क्यूबेशन सेंटर खोलें

Fri, 27 Feb 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Open Skill Development Center, Incubation Center for self-employment in the university
मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री आशीष पटे
- राज्यपाल ने निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का भ्रमण कर कार्य प्रगति की जानकारी ली
विज्ञापन

भांवा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बृहस्पतिवार को मड़िहान तहसील के देवरी में निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का भ्रमण कर कार्य प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों के साथ बैठक में कुलपति प्रो. शोभा गौड़ से कहा कि वे विश्वविद्यालय में छात्रों के स्वरोजगार के लिए कौशल विकास केंद्र और इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना करें।
राज्यपाल ने विवि का भ्रमण कर एकेडमिक ब्लॉक, गर्ल्स हॉस्टल, प्रशासनिक भवन में भूतल व प्रथम तल पर जाकर निर्माण कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और कार्य की समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा। उन्होंने कामगार श्रमिकों के स्कूल में अध्ययनरत बच्चों को स्कूल बैग और पुस्तक का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन कीं। बच्चों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

----------
विवि के लिए अध्यापकों व अन्य स्टाफ का प्रस्ताव बना भेजें
राज्यपाल ने विवि परिसर के सभागार में प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा व उपभोक्ता मामले व अन्य विधायकगण सहित अधिकारियों केे साथ बैठक की। कुलपति प्रो. शोभा गौड़ से कहा कि वे विश्वविद्यालय के लिए अध्यापकों व अन्य स्टाफ की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव बना शासन को भेजें। कुलपति से उन्होंने विवि की शैक्षणिक गतिविधियों और संबद्ध कॉलेजों के बारे में जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति, प्रतिशत और स्वीकृत धनराशि व व्यय के बारे में जानकारी ली। बताया कि 154.15 करोड़ की लागत के सापेक्ष अब तक कुल प्राप्त 138 करोड़ धनराशि में से 132 करोड़ खर्च हो चुके हैं। 68.80 प्रतिशत कार्य प्रगति की ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मंडल के तीन जिलों के 159 कॉलेज विवि से संबद्ध
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बताया कि मंडल के तीनों जिलों को मिलाकर 159 कॉलेज विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं। इसमें मिर्जापुर के 84, सोनभद्र के 54 और भदोही के 21 कॉलेज शामिल हैं। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की निर्माण प्रगति, शैक्षणिक सेवाएं, लाइब्रेरी, अध्यापकों व अन्य स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी ली। कहा कि ऐसी व्यवस्था करें जिससे स्टार्टअप के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, कुलपति शोभा गौड़, नगर के विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक छानबे रिंकी कोल, मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, सीडीओ विशाल कुमार, जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल समेत अन्य उपिस्थत रहे।
---------
बस के लिए प्रस्ताव दें, तत्काल उपलब्ध होगी
कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने छात्र-छात्राओं के लाने ले जाने के लिए बस की मांग की। इस पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि बस के लिए प्रस्ताव दिया जाए। इसे तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम नमामि गंगे विजेता, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल मनीष मिश्रा, परियोजना प्रबंधक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, एसडीएम मड़िहान अनेग सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------
हरिशंकरी समेत चार पौधे रोपे
राज्यपाल ने विवि परिसर में हरिशंकरी के पौधे सहित अन्य पौधों का रोपण करते हुए पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया। परिसर में तीन पौधों में पीपल, बरगद, पाकड़ को रोप कर संदेश दीं कि पौधों को लगाने से तीन इष्ट देवों में भगवान विष्णु, महादेव के साथ सृष्टि रचयिता ब्रह्मा जी का वास होता है।

मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री आशीष पटे

मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कैबिनेट मंत्री आशीष पटे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed