फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Online application for measurement from Nagpur

Mirzapur News: पैमाइश के लिए नागपुर से ऑनलाइन किया आवेदन

Sun, 11 Jun 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Online application for measurement from Nagpur
लालगंज। महाराष्ट्र के नागपुर में निजी कंपनी में नौकरी कर रहे लालगंज क्षेत्र के गंगहरा कला निवासी ने जमीन की पैमाइश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। वे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने नई प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन

लालगंज तहसील क्षेत्र के गंगहरा कला निवासी मयंक दुबे ने अपनी जमीन की पैमाइश के लिए नागपुर से ऑनलाइन आवेदन किया है। पहली बार पोर्टल से यह आवेदन किया गया है। बताया गया कि यह व्यवस्था एप पर उपलब्ध है। इसकी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोई भी काश्तकार अपनी जमीन की पैमाइश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता हैं। पहले पैमाइश के लिए काश्तकार को तहसील कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। अब पैमाइश के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर इसे आसान बना दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल पर बनाए गए कालम के आधार पर सूचना उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद तहसील प्रशासन संबंधित क्षेत्र के राजस्व कर्मियों को निर्देशित करके पैमाइश कराएंगे। यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है ताकि काश्तकारों को तहसील कार्यालय का चक्कर न काटना पड़े। तहसीलदार शशांक शेखर राय का कहना है कि जमीन की पैमाइश के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। कोई भी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पैमाइश करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed