{"_id":"66e1fe822022cb6b18063784","slug":"one-year-later-the-murder-and-robbery-of-the-cash-van-guard-was-exposed-one-arrested-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-121984-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एक साल बाद कैश वैन गार्ड की हत्या और लूटकांड का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एक साल बाद कैश वैन गार्ड की हत्या और लूटकांड का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
मिर्जापुर। एक साल पहले 12 सितंबर 2023 को कटरा कोतवाली क्षेत्र के बदली कटरा स्थित एक्सिस बैंक के सामने कैश वैन के गार्ड की हत्या कर 40 लाख 79 हजार 162 रुपये की लूट की घटना को अंजाम देने वाले अंबानी गिरोह के एक आरोपी राजीव को एसटीएफ वाराणसी ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लाख 93 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। एसटीएफ बिहार से आरोपी को ले आकर मिर्जापुर पुलिस को सौंप दिया।
आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान लूटकांड के इस मामले के पर्दाफाश का दावा किया।उन्होंने बताया कि 12 सितंबर 2023 को कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक्सिस बैंक के सामने कैश वैन गार्ड जय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कैश वैन कर्मी अखिलेश और रजनीश मौर्य घायल हुए थे। रास्ते में बदमाशों को रोकने वाले बहादुर गौड़ के पैर में गोली लगी थी। दो बाइक पर सवार चार लोग कैश वैन में रखे 40 लाख 79 हजार 162 रुपये कैश रकम लूट ले गए थे। इस मामले का खुलासा करने के लिए विवेचना की जिम्मेदारी एसटीएफ वाराणसी को सौंपी गई थी। एसटीएफ के निरीक्षक राघवेंद्र मिश्रा, निरीक्षक अमित श्रीवास्तव व अनिल कुमार सिंह ने छानबीन की तो पता चला कि बिहार के वैशाली निवासी आलोक कुमार उर्फ अंबानी गिरोह ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसटीएफ की टीम ने आलोक अंबानी और उसके गिरोह के बारे में छानबीन की। इस दौरान पता चला कि गिरोह का सदस्य राजीव कुमार साहनी उर्फ मुन्ना निवासी पीरापुर थाना जंदहा वैशाली बिहार अपने गांव में मौजूद है। एसटीएफ बुधवार की सुबह राजीव को घर से पकड़कर कटरा कोतवाली लेकर आई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि पूछताछ में राजीव साहनी ने गिरोह के आलोक कुमार उर्फ अंबानी, आनंद मोहन, अमन कुमार के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि लूट की घटना के बाद आलोक कुमार उर्फ अंबानी ने दो लाख 50 हजार रुपये दिए थे। बाकी पांच लाख बाद में देने की बात कही थी। कुछ दिन पहले लूट के पांच लाख रुपये दिए थे। इसमें से कुछ धनराशि खर्च हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाकी एक लाख 93 हजार रुपये उसके पास से मिले हैं। अन्य तीन आरोपियों को पकड़ने के साथ स्थानीय लोगों के संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।