फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One person dies after being cut off from train

Mirzapur News: ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत

Mon, 19 Jun 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
One person dies after being cut off from train
जिगना। गैपुरा-विरोही रेलवे स्टेशन के मध्य विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव के सामने रविवार को दोपहर में रेल लाइन पर गर्दन रखकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। मालगाड़ी के चालक की सूचना पर जीआरपी और विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची। उसके पास मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के विजयपुर (बनका) गांव निवासी राजनारायण ऊर्फ अलगू (45) ने पंद्रह साल पहले अपनी पहली पत्नी अमरावती को छोडकर गांव की ही एक महिला राजेशा देवी से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद वह दूसरी पत्नी के मायके जिगना थाना क्षेत्र के मुराजपुर में रहने लगा। शादी के बाद राजेशा देवी से हुए चार बच्चों को उसके ससुराल वालों ने अपने पास रख लिया था। उधर, कुछ समय से राजनारायण ने बनका गांव में कभी-कभार आना जाना शुरू किया था, लेकिन अपने पैतृक घर नहीं जाता था। राजेशा देवी के जेठ शिवजग की दो दिन पूर्व मौत होने पर वह अपने पति राजनारायण के साथ बनका गांव आई थी। इस बीच रविवार को दोपहर में बनका से तीन किमी दूर भटेवरा के पास ट्रेन की पटरी पर गर्दन रखकर राजनारायण ने जान दे दी। मालगाड़ी के चालक ने सूचना जीआरपी को दी। सूचना पर जीआरपी और विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। राजनारायण पांच भाइयों में बडा था। कबाड़ का कार्य करता था। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने बताया कि ट्रेन से कटकर मौत होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed