फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One old man admitted in L-2 dead, 33 found new positive

एल-टू में भर्ती एक वृद्ध की मौत, 33 मिले नए पाजिटिव

Wed, 05 Aug 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
One old man admitted in L-2 dead, 33 found new positive
मिर्जापुर। जिले में लगातार 38 दिनों से मिल रहे कोरोना संक्रमितों के ग्राफ में बुधवार को फिर बढ़ोत्तरी हो गई। बुधवार को 33 नए कोरोना मरीज तो मिले ही, एल-टू अस्पताल में भर्ती कछवां निवासी एक वृद्ध की मौत हो गई। कोरोना से अब तक 16 की मौत हो चुकी है। 33 पाजिटिव मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 928 हो गई है। बुधवार को नौ लोगों के स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 410 हो गई है। एक्टिव केस 502 है। 350 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि बुधवार को एक हजार 808 रिपोर्ट मिली है। इसमें 33 पाजिटिव पाए गए है। इसमें तीन की रिपोर्ट अन्य जिले से आई है। कछवां निवासी एक वृद्ध की मौत हुई है। जो एल-टू अस्पताल में भर्ती था। तीन दिन पूर्व कोरोना से मृत पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे की रिपोर्ट बुधवार को पोर्टल पर चढ़ी है। कोरोना से अब तक 16 की मौत हुई है। पाजिटिव मिलने वालों में धौरुपुर में एक पुरुष, अमहा माफी लालगंज से एक पुरुष, लालगंज गांगपुर चुनार, जासा बघौरा विजयपुर निवासी एक पुरुष, 39वीं वाहिनी में एक पुरुष और एक महिला, घंटाघर निवासी तीन पुरुष व दो महिला, सेमरा चील्ह से एक पुरुष, लेबर कालोनी से एक महिला, भरुपुर लाइन चुनार से तीन पुरुष व एक महिला, ऐबकपुर मोहाना चुनार निवासी एक पुरुष, गंगेश्वरनाथ चुनार निवासी एक र्पुुष, सरोई विजयपुर निवासी तीन पुरुष, रामपुर सक्तेशगढ़ निवासी एक पुरुष, जफरपुरा जमालपुर निवासी एक पुरुष, देवाही पड़री निवसी एक महिला, रामनगर पड़री निवसी एक पुरुष और एक महिला, मोची टोला चुनार निवासी एक महिला, सबरी निवासी एक पुरुष, वासलीगंज निवासी एक पुरुष, सिकरौल वाराणसी निवासी एक पुरुष है। नौ लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसमें रामपुर पोख्ता निवासी एक पुरुष, भदौहां पटेहरा निवासी दो महिला, भटवा पोखरी निवासी एक पुरुष, कैलहट चुनार निवासी एक पुरुष, डीजे कालोनी निवासी एक पुरुष, रतनगंज निवासी दो पुरुष, करकसराय निवासी एक पुरुष है।
विज्ञापन

पीएचसी पर 40 की हुई जांच, तीन पाजिटिव
पटेहरा। पीएचसी पटेहरा पर बुधवार को कोरोना जांच के लिए 40 लोगों का सैंपल लिया गया। जिसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से ब्लॉक कर्मचारियों में डर व्याप्त हो गया है। बुधवार को हुए जांच में एडीओ कॉपरेटिव, सचिव, बीसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पटेहरा खण्डविकास अधिकारी समेत आठ लोग संक्रमित हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............................
मिर्जापुर-
कुल केस-928
आईसोलेशन-84
होम आईसोलेशन-350
स्वस्थ हुए-410
एक्टिव केस-502
कुल मौत-16
नए रोगी- 33
हाट स्पाट-144
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed