फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One more arrested in director murder case, main accused still absconding

डायरेक्टर हत्याकांड में एक और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

Mon, 14 Dec 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
One more arrested in director murder case, main accused still absconding
चुनार। कोतवाली क्षेत्र के कबीर मठ के पास ढाई माह पूर्व गोली मारकर इस्पात फैक्ट्री के टेक्निकल डायरेक्टर जिबनंदी रथ की हत्या और उनके साथी किशोर कुमार पर जानेलवा हमला मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने सोमवार को चुनार स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। मामले में पांच आरोपी पूर्व में पिस्टल और तमंचे के साथ गिरफ्तार हो चुके हैं। हत्याकांड का मुख्य आरोपी मनीष सिंह उर्फ सोनू सिंह अब भी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

इस्पातल फैक्ट्री के टेक्निकल डायरेक्टर जिबनंदी रथ अपने साथी किशोर कुमार और चालक सचिन के साथ 27 सितंबर की रात को सामान लेने आए थे। दर्जी की दुकान से कार की ओर जाते समय कबीर मठ के पास बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर जिबनंदी रथ की हत्या कर दी थी। गोली लगने से उनके साथ किशोर कुमार घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपितों को गिरफ्तार करने में जुट गई। मामले में रंगदारी के लिए हत्या करने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने एक-एक कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी और हत्या करने वाले गैंग का सरगना मनीष सिंह उर्फ सोनू सिंह अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस मुख्य आरोपी को अभी भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस बीच चुनार कोतवाल मनोज सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या मामले में एक अन्य वांछित लालू यादव उर्फ राजेश यादव निवासी मुहल्ला दरगाह शरीफ टेकौर स्टेशन तिराहे पर खड़ा है, जो कहीं जाने की फिराक में है। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने घेरेबंदी कर आरोपी युवक लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed