फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One lakh one thousand given for corona disaster relief fund

कोरोना आपदा राहत फंड के लिये दिया एक लाख एक हजार

Sat, 18 Apr 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
One lakh one thousand given for corona disaster relief fund
कलेक्ट्रेट कार्यालय में डीएम को चेक देते नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व वस्त्र व्यवसाई कल्याण समिति - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र एवं मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने शनिवार को कोविड-19 फंड के में क्रमश: एक लाख एक हजार व पांच लाख रुपये का चेक जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल को प्रदान किया।
विज्ञापन

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने मिर्जापुर वस्त्र व्यवसायी कल्याण समिति के सभी पदाधिकारियों एवं समस्त कपडा व्यापारी की तरफ से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये एक लाख एक हजार रूपया इकट्ठा कर इस वैश्विक महामारी के लिये डिमांड ड्राफ्ट नगर विधायक के हाथों जिलाधिकारी को प्रदान किया गया। इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने विकास खंड पटेहरा कला के खंड विकास अधिकारी द्वारा इकट्ठा किये पांच लाख रूपये का चेक जिलाधिकारी को प्रदान किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी हलिया दिनेश कुमार मिश्र, राजू पटेल, एवं कपडा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन, चित्रसेन मिश्र के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके पूर्व मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा जिला पंचायत परिषद की तरफ से 50 लाख तथा जनपद के ग्राम प्रधानों के द्वारा दिये गये एक माह का मानदेय से इकट्ठा 27 लाख 56 हजार सात सौ रुपये का चेक कोविड-19 के सहयोग के लिए जिलाधिकारी को प्रदान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed