फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   one lakh 22 thousand rupees returned toCyber victims

साइबर सेल ने वापस कराए एक लाख 22 हजार रुपए

Sat, 20 Jun 2020 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
one lakh 22 thousand rupees returned toCyber victims
मिर्जापुर। जिले के साइबर सेल ने साइबर क्राइम से लोगों के खाते से निकले एक लाख 22 हजार 422 रुपये वापस कराया। विभिन्न साइबर अपराध की शिकायतों पर सेल से उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, आरक्षी गणेश प्रसाद गौड़ व मो. एहसान खां ने छानबीन शुरू की। पड़ताल के बाद पांच लोगों का पैसा उनके एकाउंट में वापस कराया गया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के अमानगंज पटनी मस्जिद निवासी मो. फारुख का 34 हजार 524, लालगंज के कीरहा निवासी रितेश पांडेय का 25 हजार 12 रुपये, चुनार कोतवाली क्षेत्र के मगरहा निवासी गुलशन कुमार सिंह का 23 हजार 997 रुपये, गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र के बीरपुर निवासी रवि प्रकाश राय का 1737 रुपये और चील्ह थाने पर तैनात महिला आरक्षी मंशा का 37 162 रुपये वापस कराया गया। साइबर सेल ने बताया कि किसी भी व्यक्ति से कोई ओटीपी शेयर न करें। इससे किसी फ्राड द्वारा आपका ह्रवाट्सऐप हाईजैक किया जा सकता है। ह्रवाट्सऐा टेक्निकल टीम नाम के एकाउंट से कोई मैसेज आए और आपकी व्यक्तिगत सूचना मांगे तो उसका कोई जवाब न दीजिए। कोई सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप कभी भी आपकी व्यक्तिगत सूचनाओं की मांग नहीं करता। यदि आपने किसी से पिन शेयर कर भी दिया तो तत्काल ह्रवाट्ऐस एकाउंट को रि वैरिफाई करें। ह्रवाट्सऐप के सेटिंग में जाकर ह्रवाट्सऐप वेब पर यह सुनिश्चित कर लें कि आपका ह्रवाट्सऐप किसी दूसरे लैपटाप या कम्प्यूटर में तो नहीं खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed