फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One found infected, 14 active cases

एक मिला संक्रमित, 14 एक्टिव केस

Wed, 30 Jun 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
One found infected, 14 active cases
मिर्जापुर। जिले में बुधवार को कोरोना का एक संक्रमित मिला है। किसी को डिस्चार्ज नहीं किया गया। इस समय एक्टिव केस 14 है। होम आइसोलेशन में 12 मरीज हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एक संक्रमित मिलने पर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 21 है। अब तक 10 हजार 895 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 112 की कोरोना से मौत हो चुकी है। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। 12 लोग होम आइसोलेशन में है। दो लोग दूसरे जिले में भर्ती है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को तीन हजार 833 की रिपोर्ट आई है। इसमें एक पुरुष संक्रमित मिला है। जिले में अब तक छह लाख 85 हजार 597 का सैंपल लिया जा चुका है। छह लाख 80 हजार 638 की रिपोर्ट आई है। चार हजार 959 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक चार लाख 24 हजार 452 का एंटीजेन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 13 हॉट स्पाट हैं। 11 ग्रामीण और दो शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed