फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One died of corona for the tenth consecutive day, 12 got infected

लगातार दसवें दिन कोरोना से एक की मौत, 12 मिले संक्रमित

Tue, 15 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
One died of corona for the tenth consecutive day, 12 got infected
जिले में मंगलवार को भी कोरोना से एक वृद्धा की मौत हो गई और 12 संक्रमित मिले है। नौ लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस 57 है। पिछले 10 दिनों से कोरोना से मौत का सिलसिला जारी है। 10 दिनों में 14 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। इसमें कुछ पुराने हैं। जिनकी मौत के डाटा को बाद में पोर्टल पर अपडेट किया गया है। 12 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 999 हो चुकी है। नौ लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। अब तक 10 हजार 833 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। विंध्याचल के बबुरा निवासी 58 वर्षीय वृद्धा की दो जून को बीएचयू में मौत हो गई। 30 मई को उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। मंगलवार को उनकी मौत का डाटा मिर्जापुर के पोर्टल पर अपडेट हुआ है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को पांच हजार 180 की रिपोर्ट आई है। इसमें नौ पुरुष और तीन महिला संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक छह लाख 15 हजार 783 का सैंपल लिया जा चुका है। छह लाख 11 हजार 68 की रिपोर्ट आई है। चार हजार 715 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक तीन लाख 78 हजार 416 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 63 हाट स्पाट है। 54 ग्रामीण और नौ शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed