{"_id":"60bf15ed6785483cc167d2c7","slug":"one-died-cousin-injured-bike-collision-with-truck-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में हादसा: शादी के दो सप्ताह बाद ही युवक की मौत, बाइक पर पीछे बैठा चचेरा भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में हादसा: शादी के दो सप्ताह बाद ही युवक की मौत, बाइक पर पीछे बैठा चचेरा भाई गंभीर
Tue, 08 Jun 2021 12:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:32 PM IST
सार
युवक की 22 मई को ही शादी हुई थी। दोनों युवक बाइख से अपनी ननिहाल जा रहे थे।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
मिर्जापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र के रीवा मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास सोमवार की रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से बाइक टकरा गई। बाइक चला रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही पीछे बोलेरो से आ रहे रिश्तेदार घायल युवक को तत्काल ड्रमंडगंज स्थित अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मंडलीय चिकित्सालय भेज दिया गया। वहां भी हालत अधिक खराब होने के कारण युवक को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर ही दम तोड़ चुके बृजेश के शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुघर्टना में मृत बृजेश गुर्जर(22) पुत्र श्रीनाथ और गंभीर रूप से घायल नीरज गुर्जर(15) पुत्र भोला हलिया थाना क्षेत्र के सगरा गांव के निवासी हैं। सोमवार की रात दोनों युवक एक बाइक से मध्यप्रदेश में हनुमना थाना क्षेत्र के कोठवां गांव स्थित अपनी ननिहाल जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतक बृजेश और गंभीर रूप से घायल नीरज चचेरे भाई हैं। बृजेश अपनी ननिहाल में ही रहता था। पिछली 22 मई को ही सगरा गांव से बृजेश की शादी सम्पन्न हुई थी। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह वापस अपने ननिहाल जा रहा था। दुर्घटना में मौत होने की सूचना मिलते ही बृजेश के परिजनों समेत ननिहाल पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया है।