फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One day salary of XEN Sirsi stopped

एक्सईएन सिरसी का एक दिन का वेतन रूका

Sun, 10 Oct 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
One day salary of XEN Sirsi stopped
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की जिलाधिकारी ने गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि सभी अधिकारी मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों को समय से पूरा करें, इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बैठक से अनुपस्थित सिरसी के अधिशासी अभियंता का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित अधिकारी मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की आनलाइन फीडिंग ससमय करें साथ ही तथ्यपरक अनुपालन आख्या समय से उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण करें। वन विभाग आपत्तियों का निस्तारण करने में तेजी लाए। पशुओं के ईअर टैगिंग में काफी नाराजगी जताते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को तेजी लाने का निर्देश दिया। एलडीएम कुमार अजय को हिदायत दिया कि ऋण वितरण में तेजी लाए। उन्होंने निर्देश दिया कि 28 अक्टूबर को मेगा कैंप आयोजित करके ऋण वितरण कराना सुनिश्चित करें। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, डीएसटीओ कैलाशनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed