फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One and a half lakh devotees offered their head at Ghala Dham

Mirzapur News: डेढ़ लाख भक्तों ने गड़बड़ा धाम में नवाया शीश

Tue, 19 Dec 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh devotees offered their head at Ghala Dham
हलिया। क्षेत्र के प्रसिद्ध गड़बड़ा धाम मेले में सोमवार को अव्यवस्थाओं के बीच करीब डेढ़ लाख भक्तों ने माता शीतला का दर्शन-पूजन किया। रविवार की शाम को दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड में पेड़ों की छांव में रात गुजारी। मेला प्रशासन की तरफ से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई थी। सोमवार भोर से ही मंगला आरती के बाद श्रद्धालु सेवटी नदी में स्नान करने के बाद मां शीतला का दर्शन पूजन करने के लिए कतार में लग गए। घंटों कतार में लगे भक्त मां की एक झलक पाने के लिए लालाइत दिखे। मां का दर्शन कर भक्तों ने मान्यता के अनुसार नारियल, चुनरी, हलवा , पूड़ी, आभूषण भेंट चढाया। मेला क्षेत्र चतुर्दिक चार किलोमीटर में फैला रहा। एसडीएम लालगंज भरत लाल सरोज तथा तहसीलदार आशीष पांडेय व सीओ मंजरी राव मेला क्षेत्र में चक्रमण करती रहीं। मेला क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने के लिए सेमरा व गलरा मार्ग पर बैरियर लगाकर रोक दिया जा रहा था। मेला क्षेत्र में अस्थाई रैन बसेरा, शौचालय तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घाटों पर प्लास्टिक की पन्नियों से महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए दो जगहों पर लगाए गए पर्दे नाकाफी थे। मध्य प्रदेश के रीवा, सीधी सिंगरौली तथा पड़ोसी जिले प्रयागराज, सोनभद्र भदोही आदि जगहों से रात में आए श्रद्धालुओं को ठिठुरन भरी ठंड में बदइंतजामी के चलते फजीहत झेलनी पड़ी। एसडीएम के निर्देश के बाद भी मेला क्षेत्र में शराब व अंडे की दुकानें खुली रही जिसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा। मेला को लेकर मंदिर व्यवस्था का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। अगले सोमवार को शहरहवा मेला में भारी भीड़ आने की संभावना है। दर्शनार्थियों ने मां शीतला को नारियल फूल माला हलवा पूड़ी चढ़ाकर विधिवत दर्शन पूजन किया। वहीं छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार करवाकर श्रद्धालुओं ने मन्नतें पूरी की।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह एस आई श्याम लाल पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। मंदिर पुजारी विद्या महराज ने बताया कि सोमवार को गवंई मेला में करीब डेढ़ लाख से अधिक भक्तों ने माता शीतला का दर्शन पूजन कर मनोकामना मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed