फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On the first day of the new year, action was taken against 225 accused in the range.

Mirzapur News: नव वर्ष के पहले दिन रेंज में 225 आरोपियों पर कार्रवाई

Fri, 02 Jan 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
On the first day of the new year, action was taken against 225 accused in the range.
मिर्जापुर। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह के निर्देशन में नए वर्ष पर रेंज में पहले दिन गिरोह बंद अपराधों व अन्य अपराधों को अंजाम देने वाले कुल 225 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आईजी आरपी सिंह ने बताया कि अभियान में संपत्ति संबंधी अपराध में 40 , मादक पदार्थ में 14 , गोतस्करी में 41, महिला संबंधी अपराध में दो, 97 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। परिक्षेत्र स्तर पर 32 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल कर कार्रवाई की गई। 53 आरोपियों के खिलाफ गैंग पंजीकरण की कार्रवाई की गयी। गुंडा एक्ट में रेंज स्तर पर 43 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत एक प्रकरण में 55 लाख 77 हजार 850 रुपये की चल- अचल संपत्ति का जब्तीकरण किया गया। इसके अतिरिक्त जनपदों में घटित हो रहे अपराधों को लेकर रेंज स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही महिला संबंधी अपराध व शातिर अपराधियों व गैंग बनाकर अपराध करने वालों पर खास तौर पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे आरोपियों पर चल-अचल संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। साथ ही अवैध क्रियाकलापों से अर्जित संपत्तियों पर जब्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कटरा और शहर कोतवाली में सबसे पहले दर्ज हुई प्राथमिकी-मिर्जापुर। नए वर्ष पर जिले में बृहस्पतिवार को को तीन बड़े हादसे हुए। इसमें तीन लोगों की जान गई। तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हुए। साल के पहले दिन सबसे पहले कटरा और शहर कोतवाली में छींटाकशी और शराब पकड़ने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई।शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि चाकू के साथ सुभाष कुमार निवासी ओलियर घाट को पकड़कर आर्म्स एक्ट और छींटाकशी करने पर अमरेश निवासी मल्लाही टोला नारघाट पर प्राथमिकी दर्ज की गई। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में दो प्राथमिकी दर्ज हुई। इसमें समोगरा अंडरपास से गैंगस्टर एक्ट में रवि बिंद उर्फ रविशंकर बिंद निवासी नकहरा व विन्ध्यवासिनी बिन्द उर्फ बाजारू निवासी बीरपुर को गिरफ्तार किया गया। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर पटेल ने बताया कि विनोद यादव निवासी बल्लीपुर थाना चुनार को झोले में रखा एक किलो 300 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार प्राथमिकी दर्ज की गई। अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि ईंट भट्ठा कोल्हुआ व बेगपुर से नितेश राम व रोशन कुमार निवासी कोल्हुआ थाना अदलहाट 60 लीटर कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके अलावा कार से टक्कर से मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि शराब के साथ दो लोगों को पकड़कर आबकारी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई। सड़क हादसे की प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी है। मड़िहान थाने में गैंगस्टर एक्ट एक और लालगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज हुई। विंध्याचल थाना में मिनी गुंडा एक्ट में पांच पर कार्रवाई हुई। हलिया व संतनगर में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed