फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On the first day, Daulat Singh of Apna Dal Kamerawadi filed his nomination

Mirzapur News: पहले दिन अपना दल कमेरावादी के दौलत सिंह ने किया नामांकन

Wed, 08 May 2024 03:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
On the first day, Daulat Singh of Apna Dal Kamerawadi filed his nomination
मिर्जापुर। मिर्जापुर संसदीय सीट के लिए मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन की प्रक्रिया 14 मई तक चलेगी। पहले दिन अपना दल कमेरावादी के प्रत्याशी दौलत सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि दौलत सिंह ने नामांकन के दौरान शपथ पत्र नहीं भरा। वे 14 मई को अपराह्न तीन बजे तक शपथ पत्र दे सकते हैं। उधर, चुनाव में भागीदारी के लिए 32 लोगों ने नामांकन पत्र लिए।
विज्ञापन

दौलत सिंह समर्थकों के साथ अपराह्न करीब पौने तीन बजे नामांकन स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन को नामांकन पत्र सौंपा। उधर, चुनाव में भागीदारी के लिए मंगलवार को 32 लोगों ने नामांकन पत्र लिए। समाजवादी पार्टी के राजेंद्र श्यामलाल बिंद के नाम से चार सेट में नामांकन पत्र लिए गए। इसी प्रकार बहुजन समाज पार्टी के मनीष कुमार त्रिपाठी के नाम से दो सेट में नामांकन पत्र लिए गए। जितने लोगों ने नामांकन पत्र लिए हैं, उनमें 17 निर्दल हैं। इसके अलावा मनरेगा मजदूर समाज पार्टी, पूर्वांचल महापंचायत पार्टी, मौलिक अधिकार पार्टी, समाज विकास क्रांति पार्टी, भारतीय जवान किसान पार्टी, भारत माता पार्टी, गरीब सामना पार्टी, आजाद समाज पार्टी कांशीराम, राष्ट्रीय समाज पार्टी, सनातन संस्कृति रक्षा दल, रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया ए तथा ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाॅक के नाम से भी नामांकन पत्र लिए गए। इससे पहले मंगलवार की सुबह जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल के साथ नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल थैलेसीमिया के मरीज की जांच करते चिकित्सक।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल थैलेसीमिया के मरीज की जांच करते चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed