{"_id":"648cb27b54eed3966d028ca4","slug":"on-the-day-of-the-lohandi-river-there-will-be-freedom-from-dirt-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-1105-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बहुरेंगे लोहंदी नदी के दिन, मिलेगी गंदगी से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बहुरेंगे लोहंदी नदी के दिन, मिलेगी गंदगी से मुक्ति
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी ब्लाक क्षेत्र से गुजरी लोहंदी नदी के दिन बहुरने के आसार नजर आ रहे हैं। सब कुछ ठीक रहा तो अगले सीजन तक नदी में स्वच्छ व साफ-सुथरा पानी नजर आएगा। इसके लिए सर्वे का काम भी शुरु हो गया है। सिटी ब्लाक क्षेत्र में 14 किलोमीटर लंबी नदी से बरकछा खुर्द, चंदईपुर, सिरसी बघेल, सिरसी गहरवार, लोहंदीखुर्द, नकहरा, लोहंदीकला व राजापुर सहित कुल एक दर्जन ग्राम पंचायत जुड़े हुए हैं। इन दिनों नदी पूरी तरह से सूख गई। नकहरा, लोहंदीकला के बाद यदि कुछ पानी नजर भी आ रहा है तो वह एक कंपनी का दूषित पानी है। दुर्गंध के कारण पशु-पक्षी तक इसके तट पर नजर नहीं आते। बृहस्पतिवार से इसके सर्वे का काम शुरू किया गया है। डीसी मनरेगा मो. नफीस व खंड विकास अधिकारी शरद कुमार सिंह ने सर्वे किया। इस काम में ग्राम पंचायतों के सचिवों और तकनीकी सहायकों को लगाया गया है। डीसी मनरेगा मो. नफीस ने बताया नदी की साफ-सफाई कराई जाएगी और तटबंधों की मरम्मत कराई जाएगी।
लोहंदी नदी के तटबंधों पर अवैध कब्जा
मिर्जापुर। सदर तहसील क्षेत्र में नगर सीमा से गुजरी लोहंदी नदी के तटबंधों पर अतिक्रमण हो गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जगह-जगह अतिक्रमण कर घर, मकान व दुकानें बना लेने से जल निकासी नहीं हो पा रही है। इससे बरसात के दिनों में घरों और खेतों में पानी भर जाता है। गांव की गीता, रीता, कंचन, सोनी, विजय आदि ने अवैध कब्जा हटाने की मांग की है।
वर्जन
-- -- --
लोहंदी नदी की अविरलता बरकरार रखने के अतिक्रमण हटाया जाएगा। नदी में किसी कंपनी का गंदे पानी जाता तो इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए प्रदूषण विभाग और उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया है। - श्रीलक्ष्मी वीएस, मुख्य विकास अधिकारी।