फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On Teej, married women worshipped Shiva and Parvati and sought the blessing of an enduring marital bond.

Mirzapur News: तीज पर शिव-पार्वती की पूजा कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सुहाग का आशीष

Tue, 15 Sep 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
On Teej, married women worshipped Shiva and Parvati and sought the blessing of an enduring marital bond.
हरतालिका तीज पर बरियाघाट पर पूजन-श्न- अर्चन करती महिलाएं।-संवाद।
गंगाघाटों और मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़, बरियाघाट में दोपहर बाद लगा रहा मेला
विज्ञापन

मिर्जापुर। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर सोमवार को हरतालिका तीज श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। पति की लंबी उम्र, अखंड सुहाग और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम को शिव-पार्वती का विधि-विधान से पूजन किया और हरतालिका तीज की कथा सुनी।
गंगाघाटों, शिवालयों और देवी मंदिरों में सुबह से देर रात तक महिलाओं की भीड़ लगी रही। शहर के बरियाघाट में दोपहर बाद से ही मेले जैसा माहौल दिखाई दिया। वासलीगंज पुलिस चौकी से लेकर बरियाघाट तक सड़क की पटरियों पर जगह-जगह माला-फूल, शृंगार सामग्री, खिलौनों और झूलों की दुकानें सजी रहीं। परिवार के साथ आए बच्चे झूला झूलने के साथ दुकानों पर खाद्य सामग्री का आनंद लेते रहे। बरियाघाट के अलावा पक्काघाट, बाबाघाट, नारघाट व फतहां गंगाघाट पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


श्री पंचमुखी और ताड़केश्वर महादेव के दर्शन को उमड़ी सुहागिनों की भीड़
मिर्जापुर। हरतालिका तीज पर सोमवार को शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव और रैदानी कॉलोनी स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर के अलावा बूढ़ेनाथ मंदिर में सुबह से ही महिला दर्शनार्थियों की कतार लगी रही। गंगा स्नान के बाद निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं कलश में गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचीं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की लंबी आयु, अखंड सुहाग और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। तीज पर शिव-पार्वती की पूजा के लिए महिलाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। बरियाघाट में पूजा-अर्चना के साथ तीज के मेले के लिए भी महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह रहा। दर्शन के बाद महिलाओं ने मेले का भ्रमण किया। शृंगार सामग्री, खिलौने सहित जरूरत के सामान की खरीदारी की।

हरतालिका तीज पर बरियाघाट पर पूजन-श्न- अर्चन करती महिलाएं।-संवाद।

हरतालिका तीज पर बरियाघाट पर पूजन-श्न- अर्चन करती महिलाएं।-संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed