फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On Kartik Purnima, the Ghats of Chunar will be illuminated with 51 thousand lamps

Mirzapur News: कार्तिक पूर्णिमा पर 51 हजार दीयों से जगमग होंगे चुनार के घाट

Tue, 12 Nov 2024 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
On Kartik Purnima, the Ghats of Chunar will be illuminated with 51 thousand lamps
चुनार। कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली के उपलक्ष्य में नयनागढ़ महोत्सव समिति व चुनार क्लब के तत्वावधान में 13, 14 व 15 नवंबर को गंगा घाट पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्तिक पूर्णिमा पर चुनार के घाट 51 हजार दीयों से जगमग होंगे।
विज्ञापन

चुनार के बालूघाट पर नयनागढ़ महोत्सव समिति व किला घाट साहित्य संत धाम में चुनार क्लब के सदस्यों की तरफ से देव दीपावली मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। क्लब के सदस्य किला घाट, साहित्य संत धाम, संतोषी माता मंदिर व उसके आसपास सफाई आदि काम में जुटे हुए हैं। घाट के ऊपरी दीवार पर क्लब के सदस्यों की तरफ से पेंटिंग की जा रही है। गंगा घाट पर मिट्टी को समतल कर रंगोली सजाई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बार देव दीपावली महोत्सव के दौरान क्लब की ओर से किला घाट स्थित साहित्य संत धाम में विश्व शांति एवं मिशन शक्ति पर आधारित रंगोली सजाई जाएगी। जो लोगों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगी। उधर, सोमवार को क्लब के सदस्य देव दीपावली महोत्सव की तैयारियों में जुटे रहे। इस बार नयनागढ़ महोत्सव समिति, चुनार क्लब व अन्य पूजा समितियों की तरफ से देव दीपावली मनाने के दौरान गंगा घाटों पर 51 हजार दीये जलाएं जाएगे। इस दौरान गंगा आरती होगी। महोत्सव के पहले दिन 13 नवंबर को शाम को इसका शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान कथक नृत्य एवं रात में अखिल भारतीय ठहाका कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन 14 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नमामि गंगे कार्यक्रम, दोपहर 12.30 बजे से अपराह्न तीन बजे तक भारतीय लोकतंत्र में जाति गणना का औचित्य विषय पर संगोष्ठी, शाम को गंगा प्रतिमा का नगर भ्रमण तथा गंगा तट पर अवस्थापना, शाम सात बजे से जादूगर राठी का मैजिक शो कार्यक्रम है। तीसरे दिन 15 नवंबर को गंगा में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक घाट पर बिरहा दंगल का आयोजन किया गया है। शाम सात बजे से गंगा दर्शन, गंगा पूजन, आतिशबाजी, भव्य गंगा आरती कार्यक्रम है। प्रसाद वितरण के साथ ही रात आठ बजे से नामचीन कलाकारों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed