फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Old woman standing on the roadside dies after being hit by a bike

Mirzapur News: सड़क किनारे खड़े वृद्धा की बाइक की टक्कर से मौत

Thu, 25 Apr 2024 06:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Old woman standing on the roadside dies after being hit by a bike
हलिया। थाना क्षेत्र के रामपुर नौडीहा गांव में घर के पास सड़क के किनारे खड़ी वृद्धा को मंगलवार को देर शाम बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। वृद्धा के पुत्र ने हलिया पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर नौडीहा गांव निवासी बुधनी (70) पत्नी किशोर मंगलवार को देर शाम अपने मकान के पास सड़क किनारे खड़ी थीं। तभी विपरीत दिशा से आ रहे कुशियरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए वृद्धा को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से वृद्धा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बुधनी के पुत्र जमुना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed